भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया वायरल होते इस एमएमएस वीडियो को कथित रूप से अक्षरा सिंह का बताकर शेयर किया जा रहा है। अभिनेत्री का इस मामले में कहान है कि उन्हें नहीं पता ये सब कौन कर रहा है और इससे उनको फर्क भी नहीं पड़ता। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेत्री का एमएमएस लीक हुआ है। इससे पहले भी अंजलि अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक कई अभिनेत्रियों के एमएमएस लीक हुए हैं। तो चलिए बताते हैं पूरी लिस्ट...
MMS Leak: अक्षरा सिंह से पहले इन अभिनेत्रियों के MMS लीक होने से मचा था बवाल, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम
अंजलि अरोड़ा
लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा का बीते दिनों एमएमएस लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की को कथित रूप से अंजलि अरोड़ा बताया जा रहा था। हालांकि कुछ समय बाद अंजलि ने यह साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं।
हंसिका मोटवानी
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी भी एमएमएस लीक होने के बाद सुर्खियों में छा गई थी। दरअसल, एक युवती का बाथटब में नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कथित रूप से हंसिका का बताया गया था। हालांकि हंसिका ने कहना था कि वीडियो फेक है।
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और शाहिद कपूर ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत भी एमएमएस स्कैंडल का शिकार हो चुकी हैं। मल्लिका ने फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन एक बार उनका एक वीडियो लीक हो गया था जिसके कारण उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।