साउथ के सुपरस्टार और तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अजित कुमार का आज 50वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 मई 1971 को हैदराबाद के सिंकदराबाद में हुआ था। अभिनेता के पिता तमिल हैं तो वहीं उनकी मां बंगाली। अजित ने अपने फिल्मों में कई जबरदस्त किरदार निभाए हैं। साउथ में थाला अजित की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी पिक्चर रिलीज होते ही तमाम दक्षिण भारतीय थियेटर खचमखच भीड़ से भर जाते हैं। आज हम इस सुपरस्टार के स्टारडम और अन्य पहलुओं को जानेंगे।
2 of 8
अजित कुमार
- फोटो : Social media
अजित कुमार को साउथ में लोग प्यार से थाला अजित बुुलाते हैं, जिसका मतलब होता है मुखिया या लीडर। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत अन्य सुपरस्टार्स जैसे कमल हासन, आमिर खान और ऋतिक रोशन की तरह बचपन में ही कर दी थी। अजित ने कई फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।
3 of 8
अजीत कुमार
- फोटो : Social media
अजित 1990 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'एन विदु एन कानावर' के एक गीत में दिखाई दिए थे, जिसमें वो एक स्कूल छात्र की छोटी सी भूमिका में थे। बता दें कि लोगों को लगता है कि अजित की पहली फिल्म 1993 में रिलीज हुई 'अमरावती' है, लेकिन उनकी शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेमा पुष्पकम' नाम की तेलुगु पिक्चर से हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक की शूटिंग के दौरान मौत हो गई थी। 'प्रेमा पुष्पकम' तेलुगु में अजित की एकमात्र फिल्म थी।
4 of 8
अजित कुमार
- फोटो : Social media
अजित के साथ एक और दिलचस्प किस्सा जुड़ा है। उनकी दो फिल्मों को किसी दूसरे सुपरस्टार ने डब किया था। और वो कोई नहीं बल्कि विक्रम थे। हालांकि विक्रम उस समय स्ट्रगल कर रहे थे। उन्होंने अजित की फिल्म 'अमरावती' और 'पसमलारगल' में डबिंग की थी। इसके बाद दोनों ने 'उल्लासम' नाम की फिल्म में साथ काम भी किया था।
5 of 8
अजित कुमार, विजय
- फोटो : Social media
फिल्म 'राजाविन परवैयले' में अजित और अभिनेता विजय साथ में नजर आए थे। हालांकि, इस मूवी में थाला छोटी भूमिका में थे। उन्होंने विजय के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो वसंत के 'नेर्रुकु नेर' में फिर से साथ काम करते दिखे। विजय 18 दिनों की शूटिंग भी कर चुके थे, लेकिन तारीख की समस्या के कारण अजित इस फिल्म से बाहर हो गए। उनकी जगह सूर्या ने काम किया।