अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को मां बताने वाले 29 साल के युवक का वीडियो फुटेज मिल गया है, जिसमें उसने कई चौंकाने वाले दावे किए।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, मैंगलोर में प्रेस कांफ्रेंस कर 29 साल के संगीत कुमार ने दावा किया है कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं और अब वह उनके साथ रहना चाहते हैं। संगीत कुमार ने ये भी दावा किया कि ऐश्वर्या ने उन्हें 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से भी 6 साल पहले जन्म दिया है।
संगीत कुमार ने दावा किया है कि आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या की पहली औलाद नहीं है, संगीत ने मीडिया से कहा है, 'उनका जन्म 1988 में लंदन में आईवीएफ से हुआ था। मैं अपनी नानी बृंदा कृष्णराज राय के परिवार के साथ जन्म के पहले और दूसरे साल तक रहा उसके बाद मैं 3 साल की उम्र से 27 साल की उम्र तक चोडावरम में रहा।
संगीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '3 साल की उम्र में उसके माता-पिता उसे आंध्र के चूड़ावरम ले आए थे। जन्म के दो साल तक मैं अपनी दादी ब्रिंदा कृष्णराज राय के साथ रहा। मेरे दादा कृष्णराज राय का अप्रैल 2017 में निधन हो गया था। मेरे चाचा का नाम आदित्य राय है।'
संगीत ने ये भी बताया कि राय परिवार ने सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। संगीत के अनुसार, ऐश 15 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। संगीत चाहता है कि ऐश सब कुछ छोड़कर उसके साथ मंगलुरु में रहें। ऐसा लग रहा है संगीत ये सब सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए कर रहे हैं। 2 सालों तक उसके माता-पिता ने उसका पालन पोषण किया।