ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर, देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खां रिलीज हुई लेकिन दर्शकों को इस फिल्म में अनिल कपूर के काम के अलावा ज्यादा कुछ पसंद नहीं आया। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है।
इंस्टग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ऐश्वर्या की आखों में आंसू हैं। दरअसल जब राष्ट्रगान बजता है तो उसके सम्मान में ऐश्वर्या अपनी जगह पर खड़ी होती हैं और इसी दौरान राष्ट्रगान की धुन सुनकर ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही रात और दिन और वो कौन थी? के रीमेक में काम करने वाली हैं। ऐश इन दोनों फिल्मों में काम करना चाहती हैं लेकिन निर्माता की तरफ से पूरी तरह से फिल्म के ऑफिशियल राइट्स लेने का इंतजार कर रही हैं।