Ahimsa: 'भल्लालदेव' के भाई अभिराम करने जा रहे हैं टॉलीवुड में डेब्यू, रिलीज हुआ तेलुगू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले सुपरस्टार राणा दग्गुबाती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राणा दग्गुबाती के छोटे भाई की डेब्यू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर आज रिलीज हो गया है।
विस्तार
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले सुपरस्टार राणा दग्गुबाती आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ की 'मैं ही राजा मैं ही मंत्री' से लेकर 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में दमदार अभिनय दिखाने वाले अभिनेता ने हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी अपनी एक खास जगह बनाई है। सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता के बेटे राणा दग्गुबाती के बाद अब उनका छोटा भाई इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। जी हां, राणा के छोटे भाई की डेब्यू फिल्म 'अहिंसा' का टीजर आज रिलीज हो गया है।
साउथ फिल्मों के दिग्गज निर्माता सुरेश बाबू के छोटे बेटे और राणा दग्गुबाती के भाई, अभिराम दग्गुबाती फिल्म 'अहिंसा' के साथ एक अभिनेता के रूप में टॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तेजा ने किया है। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। आज यानी गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें बिल्कुल भी नयापन देखने को नहीं मिल रहा है। सामने आया टीजर तेजा की किसी पुरानी फिल्म की याद दिला रहा है।
Bigg Boss 16: आखिर ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगीं सुंबुल तौकीर, साजिद खान और गोरी से कही दिल की बात
बैकग्राउंड से लेकर कहानी तक, अहिंसा का टीजर तेजा की पिछली फिल्मों की याद दिलाता है, जिससे यह पुराना लगता है। फिल्म के दोनों लीड कलाकार अभिराम और गीतिका स्क्रीन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं संघर्ष कर रहे हैं। टीजर में इंटरेस्ट की कमी है और ऐसा लगता है कि तेजा ने उन्हीं तरीकों का अनुसरण किया है, जो उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों के लिए किया था।
Vikram Vedha Week 1: ‘विक्रम वेधा’ पहले हफ्ते में ही ढेर, बीते 10 साल में फ्लॉप होने वाली ऋतिक की दूसरी फिल्म
इस तेलुगू फिल्म की कहानी की बात करें तो 'अहिंसा' एक रोमांटिक एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन का तड़का भी लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग गांव के इलाकों में की गई है। इस फिल्म में रजत बेदी, सदा, रवि काले, कमल कामराजू, मनोज टाइगर, कल्पलता, देवी प्रसाद जैसे अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'अहिंसा' की रिलीज डेट का एलान भी बहुत जल्द ही किया जाएगा।