हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड रेप के बदले रोटी देता है । यूं ही छोड़ नहीं देता इसलिए उसके बारे में कुछ मत बोलना । सरोज जी के इस बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई।
सरोज खान के बयान के बाद बोली एक्ट्रेस, 'मर्जी के बिना उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया था'
सरोज खान ने अपने इस बयान के बाद माफी भी मांग ली । सरोज खान के इस बयान के बाद एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है । इस एक्ट्रेस ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक शख्स ने उसे काम देने के बहाने उसके कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया था ।
एक्ट्रेस ने बताया, 'एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा कि तुम मुझे पसंद हो । लेकिन मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं । जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि ना कहोगी तो मेरी फिल्म में रोल नहीं मिलेगा । मेरी मर्जी के खिलाफ उसने मेरे शरीर को छुआ ।'
एक्ट्रेस आगे कहती है, 'उसने मुझे किस किया । मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था और तभी उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया।' जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई तो उनका जवाब चौंकाने वाला था ।
एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर मैं ये बात सबसे बताती तो उल्टा मुझे ही ब्लेम किया जाता । लोग सोचते कि मेरे अंदर टैलेंट नहीं है । इसलिए ऐसा हुआ । मेरा करियर बर्बाद हो जाता ।' वहीं एक और एक्ट्रेस ने बताया कि एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा कि एक्ट्रेस बनना है तो ये सब करना पड़ेगा ।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on