{"_id":"5a72dd2d4f1c1ba0268b7a7a","slug":"after-padmaavat-sanjay-leela-bhansali-to-cast-deepika-padukone-ranveer-singh-for-his-next","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद दीपिका-रणवीर को लेकर चौका मारेंगे भंसाली, किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद दीपिका-रणवीर को लेकर चौका मारेंगे भंसाली, किया बड़ा खुलासा
Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
bhansali, deepika, ranveer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इन सबके बाद संजय लीला भंसाली ने कुछ ऐसा कहा जिससे दीपिका और रणवीर के फैंस खुश हो जाएंगे।
2 of 4
Deepika and Ranveer
जी हां, बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चौथी बार संजय लीला भंसाली के साथ आ सकते हैं। इस बात के संकेत खुद भंसाली ने दिया है। इससे पहले दोनों संजय लीला भंसाली के साथ 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम कर चुके हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है।
3 of 4
Deepika Padukone
एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने कहा कि, 'दीपिका बहुत ही मेहनती हैं। उनकी एक्टिंग एफर्टलेस होती है। मैं दीपिका के लिए अगला रोल सोच रहा हूं। उनके साथ काम करना बेहतरीन है क्योंकि वह अपना काम पूरी ईमानदारी और साधारण तरीके से करती हैं जो कि उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। मैं उनके साथ आगे भी काम करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh
रणवीर सिंह पर संजय लीला भंसाली ने कहा कि, 'मैं जितना रणवीर को समझता हूं उतना कोई नहीं समझ सकता। मेरे और रणवीर के बीच गजब की केमेस्ट्री है। मुझे पता है कि रणवीर को कैसे डायरेक्ट करते हैं जिससे उसका बेहतर पर्दे पर दिखता है। वह बहुत ही स्पेशल एक्टर है और उसमें जबरदस्त एनर्जी है। मैं अपने काम पर खूब रिसर्च करता हूं और रणवीर को समझा देता हूं जिसके बाद का सारा काम वह खुद कर देते हैं। निश्चित रुप से यह उनके साथ आखिरी फिल्म नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।