शादी के बाद से सिल्वर स्क्रीन से गायब बिपाशा बसु इन दिनों आइफा के बाद न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही बिपाशा की तस्वीरे तो यही कह रही है कि उनका हनीमून अभी पूरा नही हुआ है।
बिपाशा ने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। बिपाश और करण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
बिपाशा फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।
बिपाशा का इंस्टाग्राम देखे तो पूरा का पूरा इन दोनों की हॉट तस्वीरों से अटा हुआ है।
बिपाश की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है, ऐसे में फैंस उन्हे पर्दे पर देकने के लिए उतावले हो रहे है लेकिन बिपाशा है कि करण में इतना खोई हुई हैं कि फिल्मों में लौटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।