हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। ऐसे में अब अमिताभ के बाद सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। अदनान के ट्विटर अकाउंट पर भी अमिताभ के हैक्ड अकाउंट की तरह ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई है।
2 of 6
अदनानी सामी का हैक्ड ट्विटर अकाउंट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की के पाकिस्तान समर्थक ग्रुप अयालडिज़ टिम ने ही अदनाना का ट्विटर अकाउंट हैक किया है। हालांकि अदनान के नाम से एक और ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है।
3 of 6
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जिस ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है, उसका ट्विटर हैंडर @AdnanSamilive है। पोस्ट में लिखा है मेरा अकाउंट हैक हो गया है और आप मुझे इस अकाउंट पर कॉटैक्ट करें। हालांकि उस अकाउंट पर भी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की ही फोटो लगी हुई है। वहीं इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट भी कुछ अच्छे नहीं आए हैं। कोई यूजर हंस रहा है तो कोई यूजर अदनान सामी को मेजर कह रहा है। हालांकि कमेंट करने वालों में अधिकतर विदेशी ही हैं।
4 of 6
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अदनान के हैक्ड अकाउंट पर पाकिस्तान के पीएम इमरान की फोटो लगी है। वहीं कवर फोटो पर तुर्की के ग्रुप अयालडिज़ टिम का फोटो लगा हुआ है। बता दें कि इस अकाउंट में ट्विटर का वेरिफाइड ब्लू टिक भी नहीं नजर आ रहा है।
5 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
दरअसल इससे पहले सोमवार रात अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल में जब अचानक पाकिस्तान पीएम इमरान खान की तस्वीर नजर आने लगी तो उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ।