फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किलें: गहना वशिष्ठ पर लगे धमकी देकर अश्लील फिल्म शूट करवाने के आरोप, पीड़िता बोली- तीन लड़कों ने मेरा...

Thu, 29 Jul 2021 07:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Jul 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Adult video case two victims put serious allegation on gehana vasisth and rowa khan
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा जेल में हैं तो वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अश्लील फिल्म मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में पुलिस ने दो पीड़िताओं के बयान जारी किए हैं जिन्होंने गहना और रोवा खान पर उन्हें धमकी देकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने ये भी कहा है कि पोर्न फिल्में शूट करने से मना करने पर कई लोगों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए और पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी भी दी।



दो लड़कियों ने रोवा और गहना पर लगाए गंभीर आरोप

पहली पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसने रोवा खान पर जबरन अश्लील फिल्म शूट करने का आरोप लगाया है। उसने अपने बयान में कहा कि, 'मैं साल 2018 में रौनक नाम के एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिली जिसने मुझे रोवा के साथ एक प्रोजेक्ट में काम दिलाया। 2 फरवरी 2021 को रौनक ने मुझे मलाड में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मुझे वहां के मालवानी इलके में स्थित ग्रीन पार्क में ले गए'।

Adult video case two victims put serious allegation on gehana vasisth and rowa khan
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth

पीड़िता ने आगे कहा कि, 'रोवा ने मुझे 25 हजार रुपये ऑफर किए। एक स्क्रिप्ट दी और कहा कि मुझे रिविलिंग कपड़े पहनने होंगे। इसके बाद मुझे बर्तन वाली नाम की एक स्क्रिप्ट दी जिसे पढ़कर मैंने कहा कि मैं इसे नहीं कर सकती। उस वक्त रोवा ने कहा कि बड़े ब्रेक से पहले हीरोइनों को ऐसे काम करने पड़ते हैं। वहीं लीड एक्टर भानु ने कहा कि ऐसी फिल्म में काम करने में कोई हर्ज नही है। इसके बाद मुझे न्यूड शूटिंग के लिए कहा गया। जब मैंने कहा कि मैं न्यूड शूटिंग नहीं करूंगी तो रोवा ने मुझे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो वो मेरे खिलाफ केस कर देगी। उन्होंने कहा कि शूटिंग से होने वाले नुकसान के पैसे भी देने पड़ेंगे और फीस भी नहीं मिलेगी और ना ही वो मेरे साथ किसी को काम करने देंगी। प्रेशर में मुझे शूटिंग करनी पड़ी'।

Adult video case two victims put serious allegation on gehana vasisth and rowa khan
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth

वहीं दूसरी पीड़िता ने गहना पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए। 20 साल की पीड़िता ने कहा कि, 'मुझे शूटिंग के लिए मड आईलैंड बुलाया और 10 हजार रुपये फीस देन की बात कही गई। गहना ने मुझसे कहा कि वो इस शो की प्रोड्यूसर हैं और बताया कि मुझे एक वेब सीरीज करनी है जो राजा रानी और तीन बौनों पर आधारित है। शूटिंग के वक्त मुझे धमकी देकर जबरन एक कमरे में ले जाया गया और तीन लोगों ने बारी बारी से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गहना ने मुझे नए कपड़े दिए और कहा कि शूटिंग पर चलना है। मैंनै मना किया तो उसने मुझे धमकी दी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adult video case two victims put serious allegation on gehana vasisth and rowa khan
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth

आगे पीड़िता ने कहा कि, 'गहना ने मुझसे कहा कि शूटिंग में 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं और अगर मैं शूटिंग छोड़ के जाती हूं तो मुझे 10 लाख रुपये देने होंगे। मैंने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है। इसके बाद एक आकाश नाम का लड़का वहां आया और उसने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद मैंने मिन्नत की तो गहना ने मुझे जाने दिया और कहा कि अगर मैंने शूटिंग के बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा'।

विज्ञापन
Adult video case two victims put serious allegation on gehana vasisth and rowa khan
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राज कुंद्रा मामले में पुलिस ने गहना को समन भेजा है। उन्हें क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान रिकॉर्ड करवाने के लिए पेश होना है। बता दें कि इस मामले में गहना और उनके सहयोगियों को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और चार महीने बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed