अभिनेता आदित्य पंचोली को सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सोमवार यानी 4 जनवरी को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए हैं, लेकिन आदित्य ने एक जानकारी सार्वजनिक करके अपने सभी प्रशंसकों की शुभकामनाओं पर पानी फेर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर चारों तरफ आदित्य के लिए उनके जन्मदिन के उपलक्ष में शुभकामना संदेशों की बाढ़ आई हुई है लेकिन आदित्य ने बताया है कि 4 जनवरी को उनका जन्मदिन है ही नहीं।
जब भी आदित्य का नाम गूगल पर खोजेंगे और उनकी जन्मतिथि को तलाशेंगे तो 4 जनवरी ही दिखाई देती है। चाहे वह विकिपीडिया हो, आईएमडीबी हो या फिर खुद गूगल हो, लेकिन आदित्य ने खुद बताया है कि उनके जन्म की तारीख 4 जनवरी नहीं, बल्कि 12 सितंबर है। चारों तरफ से शुभकामना संदेशों के बदले में आदित्य ने मीडिया से कहा, 'आज मेरा जन्मदिन नहीं है। यह 12 सितंबर को होता है।'
3 of 5
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
फिल्मों के बड़े बड़े कलाकार बहुत ज्यादा लोकप्रिय होते हैं इसलिए उनकी जन्मतिथि सब जगह पर एक जैसी रहती है, लेकिन कम लोकप्रिय कलाकारों के साथ थोड़ी परेशानियां आती हैं कि अलग-अलग जगहों पर उनकी जन्मतिथियां अलग-अलग पाई जाती हैं। कभी विकिपीडिया किसी कलाकार के लिए कोई और तारीख दिखाएगा, जबकि आईएमडीबी कोई और। यह गलती गूगल से भी होती है। सिर्फ कलाकारों की जन्मतिथियों में ही नहीं, बल्कि फिल्मों की रिलीज डेट में भी अक्सर ऐसी गलतियां पाई जाती हैं।
4 of 5
Zarina Wahab And Aditya Pancholi
आदित्य पंचोली वैसे तो फिल्मों के बड़े कलाकार हैं और देश में उनका एक प्रशंसक वर्ग भी है, लेकिन आज का समय सोशल मीडिया का है। लोग इस डिजिटल हो रहे हैं। ऐसे समय में आदित्य पंचोली सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। वह अपनी दिनचर्या की जानकारी न तो अपने प्रशंसकों को देते हैं और न ही अपने दोस्तों को दिखाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोगों को आदित्य के दुख और सुख के बारे में सिर्फ मीडिया से ही पता चलता है। अब मीडिया के माध्यम से ही आदित्य ने अपने जन्मदिन की सही जानकारी दी है तो हो सकता है कि अगली बार से लोग यह गलती भी न करें और गूगल के साथ बाकी सभी डिजिटल वेबसाइट भी अपनी गलती सुधार लें!
5 of 5
aditya pancholi with family
- फोटो : social media
आदित्य पंचोली ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1986 में आई एक फिल्म 'सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा' से की है। इसके बाद उन्होंने 'दयावान', 'आतिश', 'यस बॉस', 'आंखें' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करके नाम कमाया। अंतिम बार आदित्य को पर्दे पर ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में देखा गया। भविष्य में आदित्य संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। हालांकि यह फिल्म भी ओटीटी के हवाले हो गई है।