मुंबई में हाल ही में हुए एक फैशन इवेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने अपने जलवे बिखेरे। हालांकि, एक एक्ट्रेस ऐसी थीं, जिन्होंने न सिर्फ अपने लुक, बल्कि तलवार थामकर और मार्शल आर्ट मूव्स दिखाकर सबका ध्यान खींच लिया।
Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर प्रकाश राज की एंट्री, किया कटाक्ष; बोले- ‘तमिलनाडु कैसे..’
2 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदा शर्मा का दिखा शाही अंदाज
हम बात कर रहे हैं खूबसूरत और बेमिसाल अभिनेत्री अदा शर्मा की। अदा शर्मा ने इस इवेंट में ओपनर के तौर पर रैंप वॉक किया। उनका लुक इतना दमदार और रॉयल था कि हर कोई देखता रह गया। काले रंग की भारी कढ़ाई वाला लहंगा उनके शाही अंदाज को और निखार रहा था। डीप नेक ब्लाउज के साथ दुपट्टे को उन्होंने एक कंधे पर साड़ी स्टाइल में पिन किया था। दुपट्टे पर की गई नक्काशी लहंगे से पूरी तरह मेल खा रही थी, जो पूरे लुक को और भव्य बना रही थी। हालांकि, असली जादू तब हुआ जब अदा ने हाथ में तलवार थामी और रैंप पर योद्धा की तरह चलीं। उनके चेहरे का आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज ने हर किसी को हैरान कर दिया।
Tahira Kashyap: ताहिरा ने साझा किए अस्पताल के अनुभव, शाहरुख का गाना सुन डॉक्टर से कहा- सर इसे तो बंद ही कर दो
3 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मार्शल आर्ट और तलवारबाजी से किया हैरान
अदा ने रैंप पर सिर्फ वॉक नहीं की, बल्कि एक शानदार परफॉर्मेंस दी। तलवार को दोनों हाथों में पकड़कर उन्होंने क्लासिकल वारियर स्टाइल में पोज दिए, जो किसी मार्शल आर्ट मूव की तरह लग रहे थे। उनकी यह अदा देखकर दर्शक दंग रह गए। उनके फैंस तो पहले से ही जानते हैं कि अदा लठबाजी, मार्शल आर्ट और कई तरह की स्किल्स में माहिर हैं। इस रैंप वॉक में उन्होंने अपनी इस खूबी को बखूबी दिखाया।
4 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लुक से फैंस की धड़कनें कीं तेज
अदा का मेकअप उनके लुक को और खास बना रहा था। उनकी आंखों का मेकअप बेहद खूबसूरत था। न्यूड लिपशेड, हल्का फाउंडेशन, माथे पर बड़ा मांग टीका और गले का हार उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। उनके स्ट्रेट और खुले बाल पूरे लुक को बैलेंस कर रहे थे।
5 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
हाल ही में इस फिल्म में आई थीं नजर
अदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1920' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय ने सबका ध्यान खींचा और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 17 साल के करियर में अदा 38 फिल्मों और कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म द केरल स्टोरी थी, जिसने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर 241.74 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हाल ही में वह फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में नजर आईं थीं।