फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: अभिनेत्री तरला जोशी का निधन और रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 08 Jun 2021 01:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 08 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Actress Tarla Joshi passed away and Rhea Chakraborty accuses Sara ali Khan in Sushant Singh Rajput drugs case
तरला जोशी, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने बीते रविवार को अंतिम सांस ली। अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। निया ने तरला जोशी के साथ  ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल में काम किया था। निया ने अभिनेत्री की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘RIP बड़ी बीजी आप याद आएंगी। तरला जी आप हमेशा बड़ी बीजी रहेंगी।'बता दें, अभिनेत्री तरला ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' में बड़ी बीजी का किरदार निभाया था। ये शो काफी हिट हुआ था। तरला जोशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। टीवी सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।




अवसान: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की अभिनेत्री तरला जोशी का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Actress Tarla Joshi passed away and Rhea Chakraborty accuses Sara ali Khan in Sushant Singh Rajput drugs case
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी जिसके बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। इतना ही नहीं उनकी मौत के बाद से ड्रग्स एंगल सामने आने के चलते एनसीबी की भी इस केस में एंट्री हो गई थी। इसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों से ड्रग्स को लेकर पूछताछ की गई थी। वहीं अब सुशांत की पुण्यतिथि नजदीक आ रही है तो उनका केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सुशांत ड्रग्स केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपने कबूलनामे में सुशांत और उनसे जुड़े लोगों को लेकर कई खुलासे किए हैं।


खुलासा: रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान पर लगाए गंभीर आरोप, बताई साथ ड्रग्स लेने की बात

Actress Tarla Joshi passed away and Rhea Chakraborty accuses Sara ali Khan in Sushant Singh Rajput drugs case
पॉल मेसकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल के बाफ्टा पुरस्कार में धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ का जलवा रहा और इसने चार पुरस्कार जीते। मिचेला कोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के संचालक रिचर्ड अयोड ने लंदन के टेलीविजन सेंटर में मिश्रित तरीके से आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की।कोविड-19 निर्देशों के तहत मुख्य श्रेणी के नामित उम्मीदवार ही मौजूद थे जबकि बाकी प्रतिभागी डिजिटल तरीके से उपस्थित हुए। 


बाफ्टा टीवी पुरस्कार: पॉल मेसकर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 'आई एम डिस्ट्रॉय यू' की रही धूम, देखें विजेताओं की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Tarla Joshi passed away and Rhea Chakraborty accuses Sara ali Khan in Sushant Singh Rajput drugs case
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो उनका ख्याल रख रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने दिलीप साहब की ताजा तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार की सेहत की भी जानकारी दी। 


हेल्थ अपडेट: सायरा बानो ने साझा की दिलीप कुमार की हालिया तस्वीर, बोलीं- बिल्कुल ठीक हैं मेरे कोहिनूर

विज्ञापन
Actress Tarla Joshi passed away and Rhea Chakraborty accuses Sara ali Khan in Sushant Singh Rajput drugs case
शनमुख प्रिया - फोटो : sonytvofficial/instagram

सोनी टीवी का शो 'इंडियन आइडल 12' इस बार भी बेहद खास है और इसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स भी कमाल के हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कंटेस्टेंट्स के गाने लोगों को पसंद नहीं आते और अब सोशल मीडिया पर उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ शो की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें शो से निकालने की बात भी कह डाली। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर ट्विट्स और पोस्ट किए। सिर्फ यही नहीं लोगों ने शो के जज को भी आड़े हाथ ले लिया।


इंडियन आइडल विवाद: 'चुरा लिया है तुमने' गाकर ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर करने की उठी मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed