हेल्थ अपडेट: सायरा बानो ने साझा की दिलीप कुमार की हालिया तस्वीर, बोलीं- बिल्कुल ठीक हैं मेरे कोहिनूर
- सायरा बानो ने साझा की दिलीप कुमार की हालिया तस्वीर
- सायरा बानो ने कहा मेरे पति, मेरे कोहिनूर बिल्कुल ठीक हैं
- जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे दिलीप कुमार
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो उनका ख्याल रख रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने दिलीप साहब की ताजा तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार की सेहत की भी जानकारी दी।
Latest. An hour ago. pic.twitter.com/YBt7nLLpwL
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 7, 2021
बता दें कि अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि वो स्थिर हैं। वहीं सायरा बानों ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए लिखा कि, 'पिछले कुछ दिनों से मेरे पति युसूफ खान की तबियत सही नहीं है और वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। इस नोट के जरिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने उन्हें अपनी दुआओं में याद रखा। आपने उन्हें इतना प्यार दिया। मेरे पति मेरे कोहिनूर, हमारे दिलीप साहब बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टरों ने भी मुझे आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें। आप उनके स्वास्थ्य के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना करिए और मैं भी प्रार्थना कर रहीं हूं कि वो इस महामारी में हम सबकी रक्षा करें'।
Message from Saira Banu pic.twitter.com/TDQzXDAigs
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 7, 2021
बता दें कि दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने के बाद से कई तरह की अफवाह सामने आने लगी थी जिसके बाद से डॉक्टर की तरफ से बयान आया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। एएनआई की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं वेंटिलेटर पर नहीं। वो स्थिर हैं। प्ल्यूरेल इफ्यूजन के लिए किए गए उनके कुछ टेस्ट रिजल्ट का हम इंतजार कर रहे हैं।'
#UPDATE | Veteran actor Dilip Kumar is on oxygen support, not on ventilator. He is stable. We are waiting for few test results to perform pleural aspiration: Dr Jalil Parkar, the pulmonologist treating the actor at Mumbai's PD Hinduja Hospital
— ANI (@ANI) June 7, 2021
(File photo) pic.twitter.com/HdE049WJvh
इसके पहले दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'
Don’t believe in WhatsApp forwards.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 6, 2021
Saab is stable.
Thank you for your heart-felt duas and prayers. As per doctors, he should be home in 2-3 days. Insh’Allah.