अभिनेत्री पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। पायल अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर से पायल अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है यस बैंक। पायल रोहतगी के पिता का अकाउंट भी यस बैंक में है, ऐसे में अभिनेत्री एक के बाद एक ट्वीट किए और बाद में एक वीडियो भी इस मुद्दे पर साझा किया।
यस बैंक में फंस गए इस अभिनेत्री के पिता के पैसे, ट्वीट कर हुईं ट्रोल तो ऐसे दिया जवाब
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी की आरबीआई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। इसके बाद से यस बैंक के ग्राहक परेशान हो रहे हैं। ऐसे में पायल रोहतगी के पिता भी परेशान हैं, जिसको लेकर अभिनेत्री ट्वीट कर रही हैं।
बता दें कि पायल ने यस बैंक पर की गई कार्रवाई के तुरंत बाद ही एक ट्वीट किया था, लेकिन जल्दी ही उसे डिलीट कर दिया। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'राम राम जी, यस बैंक पर की गई कार्रवाई से नहीं लगता है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक है। यस बैंक के ऊपर हुई इस कार्रवाई से मेरे पापा के पैसे भी फंस गए हैं।'
पायल रोहतगी के इस ट्वीट के बाद ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पायल ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि ट्वीट डिलीट करने के बाद भी पायल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पायल ने एक वीडियो शेयर किया।
राम राम जी 🙏 Liberals आप लोग हिन्दु मुस्लिम करना बंध करिए 🙏 economy तो आप लोगों ने जला दी है CAA के नाम पर 🙏 #YesBank #PayalRohatgi pic.twitter.com/tVrTKUhGMm
ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के कुछ देर बाद पायल रोहतगी ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पायल ने न सिर्फ यस बैंक के मामले के बारे में अपनी राय रखी, बल्कि साथ ही साथ ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।
राम राम जी 🙏 #YesBank - Payal Rohatgi https://t.co/uTIaX26wWT via @YouTube #yesbankcrisis #PayalRohatgi