गुजरे दौर की हिट एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की इस हिंदी रीमेक 'धड़क' में जाह्नवी अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आएंगी।
करन जौहर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए जाह्नवी कड़ी मेहनत कर रही हैं। न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि जिम में भी पसीना बहाती इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो डाला है, जिसमें वो महज 5 मिनट में एब्स बनाने की टिप्स देती नजर आ रही हैं।
जाह्नवी के एक फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें जाह्ववी अपने ट्रेनर के साथ 5 मिनट में 6 पैक एब्स पाने का तरीका बता रही हैं। वीडियो को महज कुछ ही घंटो में लाखों लोग देख चुके हैं। वह अपने वीडियो में बता रही हैं कि किस तरह आप महज 5 मिनट का डेली वर्कआउट करके 6 पैक ऐब्स पा सकते हैं।
वीडियो में जाह्नवी बताती हैं कि पहले 30 सेकंड तक प्लांक्स करना है और फिर अगले 30 सेंकड तक टीजर करना होगा। अगला वर्क आउट है नी एब्स और इसके बाद क्रॉस क्रंचेज करना होगा। इस पूरे वीडियो में जाह्ववी और उनके ट्रेनर काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनके साथ फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। ईशान की भी यह बॉलीवुड डेब्यू मूवी है जिसे शशांक खेतान बना रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी 6 जुलाई 2018 बताई जा रही है।