हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री बिदिता बाग लॉकडाउन के इस दौर का इस्तेमाल अपने रचनात्मक कार्यों में भरपूर कर रही हैं। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान जहां एक ओर अपने फार्महाउस पर रहकर एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिदिता बाग भी अपने घर में रहकर ही समाज को संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्मों में अपना योगदान दे रही हैं।
2 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बिदिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शॉर्ट फिल्म 'वी नीड टू टॉक' का जिक्र किया है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस शॉर्ट फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है जिसके अनुसार फिल्म का निर्देशन दीप बासु ने किया है। दीप और बिदिता दोनों ही इस फिल्म के मुख्य कलाकार भी हैं।
3 of 5
वी नीड टू टॉक
- फोटो : Social Media
फिल्म की कहानी सुजा मेनन ने लिखी है जबकि इसकी पटकथा और संवाद दीप ने खुद ही लिखे हैं। दीप के साथ मिलकर बिदिता ने इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी में भी अपना योगदान दिया है। इस लॉकडाउन के दौरान यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें बिदिता ने काम किया है, बल्कि इससे पहले वह 'हैप्पी क्वारंटीन' नाम से एक शॉर्ट फिल्म बना चुकी हैं।
4 of 5
हेप्पी क्वारंटीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिदिता की पिछली शॉर्ट फिल्म का निर्देशन मिथुन देबनाथ ने किया है। यह आज से 15 साल आगे की कहानी दर्शाती है। इस शॉर्ट फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी को दिखाया गया है जो 15 साल बीत जाने के बावजूद लॉकडाउन के चलते एक दूसरे से मिल नहीं पाए हैं। उनका रोमांस सिर्फ वीडियो कॉल तक ही सीमित है।
5 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : Social Media
बिदिता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'द शोले गर्ल' में शानदार काम करके खूब नाम कमाया है। अब वह सज्जाद अली की फिल्म 'फौजी कॉलिंग' में शरमन जोशी, जरीना वहाब और मुग्धा गोडसे के साथ नजर आएंगी।