अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस की कमी नहीं है। इंडस्ट्री में भी तमाम को-एक्टर्स उनकी तारीफ करते नहीं थकते। अधिकांश लोग अक्षय कुमार के अनुशासन और उनके प्रोफेशनलिज्म के कायल हैं और मौका मिलने पर एक्टर की इस खूबी का जिक्र जरूर करते हैं। हाल ही में अमीषा पटेल भी अक्षय कुमार की तारीफ करती नजर आईं। बता दें कि अभिनेत्री अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अमीषा ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ करती नजर आई हैं।
Ameesha Patel: अक्षय कुमार के सामने अपने नंबर बढ़ाने में जुटीं अमीषा पटेल? एक्टर की तारीफ में साझा की पोस्ट
अभिनेत्री अमीषा पटले इन दिनों हर रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रही हैं। अमीषा किसी सेलेब के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती हैं और उससे जुड़ा किस्सा भी साझा करती हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ वाली तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनकी एक फिल्म की थी। अब अमीषा ने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की है।
Filmy Wrap: नेहा पर भड़कीं फाल्गुनी और कास्टिंग काउच पर इस हीरोइन का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ वाली एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अमीषा और अक्षय दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक काफी अलग दिख रहा है। अमीषा ने इसे कैंडिड फोटो बताया है। दरअसल, यह तस्वीर फिल्म 'मेरे जीवन साथी' की पूजा शुरू होने से पहले की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमीषा ने एक प्यारा सा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'थ्रोबैक वीकेंड.... अक्षय कुमार के साथ एक क्यूट कैंडिड मूमेंट। हमारी साथ में पहली फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के शुरू होने से पहले की पूजा के वक्त की यह तस्वीर है।' इसके साथ अमीषा ने लिखा, 'अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे प्रोफेशनल लोगों में से एक हैं।'
अमीषा पटेल की इस तस्वीर पर यूजर्स ने काफी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अमीषा जी आपकी यह फिल्म बहुत अच्छी है, मैंने देखी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो, आपको कुछ और फिल्में साथ करनी चाहिए।'
Akshay Kumar: आप भी हैं पिता? तो बेटी नितारा के लिए अक्षय कुमार की ये पोस्ट दिल को छू जाएगी