कोरोना काल में फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर तमाम एहतियात बरती जा रही है। इसके बावजूद अभी तक कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश ने अपनी परिवार की सुरक्षा को लेकर एक कदम उठाया है।
2 of 5
यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
केजीएफ फेम अभिनेता यश फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वह नहीं चाहते कि उनके परिवार को किसी भी तरह का खतरा हो। ऐसे में उन्होंने शूटिंग स्थल से सीधे सात सितारा होटल में ठहरने का फैसला किया। यश अपने परिवार को लेकर बेहद सतर्क हैं और एहतियातन उन्होंने यह कदम उठाया।
3 of 5
यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
सूत्रों के मुताबिक, ‘यश के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत मुश्किल है। वह दर्जनों जूनियर कलाकारों के साथ एक्शन सीन फिल्मा रहे हैं। उनके शरीर पर कीचड़ और नकली खून लगा होता है। यह मुश्किलों भरा है। यश ने 19 दिसंबर को कोविड 19 का टेस्ट कराया और ताज होटल में अपने सात सितारा सुइट में चले गए।‘
4 of 5
केजीएफ फेम यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
गौरतलब है कि फिल्म केजीएफ से हिंदी पट्टी में भी यश ने अपना जबरदस्त फैन बेस बना लिया है। यश अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के हिट होने से उनकी ब्रांड वैल्यू में भी इजाफा हुआ है। वह इन दिनों कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते हुए नजर आ रहे हैं।
5 of 5
यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। साल 2008 में उन्होंने फिल्म मोगिना मनासु से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट राधिका पंडित थीं, जो कि बाद में उनकी पत्नी बनीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद यश ने मोदालसाला, राजधानी, कीर्तटका, ड्रामा, गुगली, गजकेसरी सहित अनेक हिट फिल्में दीं। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2016 में यश ने राधिका पंडित से शादी की। दंपति के दो बच्चे हैं।
तस्वीर साझा करते ही ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक करने पर यूजर्स अब भी सुना रहे खरी खोटी