बॉलीवुड के किंग खान के छोटे बेटे अबराम अब बड़े हो रहे हैं। बड़े होने के साथ ही अबराम और भी क्यूट होते जा रहे हैं। हाल में ही उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने पापा शाहरुख का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
लंदन की गलियों में घूम रहे हैं पापा शाहरुख और अबराम, तस्वीर हुई वायरल
अबराम की यह तस्वीर लंदन की है। इस तस्वीर में अबराम ने एक जैकेट और कैप पहन रखी है। अबराम अपने पापा शाहरुख का हाथ पकड़े लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं । गौरतलब है कि शाहरुख खान के तीनों बच्चे मीडिया के फेवरेट हैं।
A post shared by Team Shah Rukh Khan (@teamshahrukhkhan) on
समय-समय पर लाइम लाइट में आकर सुहाना, अबराम और आर्यन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इससे पहले भी अबराम का एक वीडियो सामने आया था। इसमें अबराम अपने पापा शाहरुख के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैन्स के निशाने पर सलमान खान, दिये ऐसे कमेंट्स
शाहरुख खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर अबराम के साथ पागलों की तरह बच्चों वाला डांस सिर्फ आर्यन और सुहाना के लिए।'
आर्यन और सुहाना अपने छोटे भाई को इस तरह डांस करते देख काफी खुश होंगे। अबराम अपने पापा के डांस को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। अबराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
पढ़ें:जेनिफर विंगेट का क्या है राजेश खन्ना से कनेक्शन, फरमाएंगी 'बेपनाह' इश्क