संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध अभी शांत ही नहीं हुआ कि आगामी 8 दिसम्बर को बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित फिल्म 'गेम ऑफ अयोध्या' रिलीज होने वाली है।
'गेम ऑफ अयोध्या' रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर सुनील सिंह बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवानी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं।
सुनील सिंह ने बताया, मै चाहता हूं कि मंदिर तोड़ने वाले और बनाने वाले, दोनों साथ में फिल्म देखें। फिल्म के बारें में बात करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम प्रेम कहानी के चश्मे से बाबरी मस्जिद विवाद की वास्तविक कहानी बताने की कोशिश की है और साथ ही यह भी दिखाने का प्रयास किया है कि कैसे एक पत्रकार ने उनकी मदद की।
फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।