अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'द बिग बुल' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं वहीं अजय देवगन और आनंद पंडित इस फिल्म के निर्माता हैं। अजय और अभिषेक करीब आठ साल बाद एक साथ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं। पिछली बार दोनों फिल्म 'बोल बच्चन' में साथ देखे गए थे। सामने आए ब्लैक एंड वाइट पोस्टर में अभिषेक बच्चन चश्मा पहने अंधेरे में खड़े हैं और चुप रहने का इशारा कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने किया 2020 का दमदार आगाज, नई फिल्म का पोस्टर दिलाएगा 'गुरु' की याद
The Big Bull! The man who sold dreams to India. @ajaydevgn @Ileana_Official @s0humshah @nikifyinglife @anandpandit63 @kookievgulati @KumarMangat @ADFFilms #TheBigBull pic.twitter.com/6uvdnfiGUF
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) January 2, 2020
वित्तीय अपराध करने के कारण हर्षद को गिरफ्तार किया गया और कई आपराधिक धाराएं लगाई गईं जिसमें से चार मामलों में उसे दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद हर्षद को पांच साल की सजा हुई और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। साल 2001 में 27 साल की उम्र में सीने में अचानक दर्द होने से उसकी मौत हो गई।
वह अपने जमाने में 'बिग बुल' के नाम से भी मशहूर था क्योंकि उसने स्टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखे थे। वहीं आने वाले दिनों में वह फिल्म 'लूडो' और 'बॉब बिस्वास' में भी नजर आएंगे।
परदे पर लड़की बन खूब हिट हुए ये पांच अभिनेता, अब ये हीरो लड़की बन खेलने जा रहा 'लूडो'