सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं । इस फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन भी नजर आएंगी । वरीना की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है । वरीना और आयुष इस समय अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं ।
2 of 5
aayush sharma and warina hussain
फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं । फिल्म के लिए सलमान ने ही आयुष को ट्रेनिंग दी है । हालांकि सलमान ने आयुष को लॉन्च करने में काफी समय लगा दिया । खबर थी कि सलमान, आयुष को कटरीना कैफ के साथ लॉन्च करना चाहते थे ।
जब कटरीना को ये बात पता चली तो उन्होंने आयुष के साथ काम करने से मना कर दिया । अब इस मामले पर आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है । फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयुष ने कहा, 'हम साथ में फिल्म नहीं कर सकते' । इसके बाद आयुष हंसने लगे ।
आयुष बोले- 'वजह तो जाहिर है ।' आयुष ने साफ शब्दों में तो कुछ नहीं कहा लेकिन इससे ये तो पता चल गया कि कटरीना के साथ काम ना करने की कोई बड़ी वजह है । आयुष ने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि उन्हें कटरीना के साथ लॉन्च करने की बात नहीं चल रही थी ।
5 of 5
aayush sharma and warina hussain
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान और कटरीना कैफ एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं । बाद में कटरीना ने सलमान को छोड़ रणबीर कपूर का हाथ थाम लिया था । फिर रणबीर से ब्रेकअप हुआ तो फिर से सलमान खान के साथ दोस्ती हो गई । अब ये दोस्ती और गहरी हो गई है ।