अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन नौ साल की हो चुकी हैं। 16 नंवबर को आराध्या का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच जन्मदिन पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
नौ साल की आराध्या बच्चन ने गाया 'जय-जय सिया राम', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो
आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भजन गीत गाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आराध्या बच्चन राम-सिया का भजन गाती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को Bewitching Bachchans नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में आराध्या बच्चन पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने हुई हैं।
वीडियो में आराध्या बच्चन बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को साझा करते हुए Bewitching Bachchans ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे लगता है कि आराध्या बच्चन का यह वीडियो साझा करने का सबसे बेहतर मौका है। दिवाली पर आराध्या ने राम-सिया का भजन गाया। जन्मदिन की बधाई आराध्या।' सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.
Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT
इसके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। पोती के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट साझा की। इसके साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने नौवें जन्मदिन पर नौ तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इन नौ तस्वीरों में हर साल की आराध्या की एक फोटो है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।‘ साथ ही उन्होंने कई हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लाखों लोगों ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए हैं। बच्चन परिवार के प्रशंसकों ने आराध्या को बड़े होते देखा है। हालांकि उनका परिवार उन्हें सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करता है। प्रशंसकों ने शुरुआत से ही देखा कि ऐश्वर्या हमेशा बेटी आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं।
पढ़ें: बहनों की तरह मशहूर नहीं हो पाईं बॉलीवुड की ये पांच अभिनेत्रियां, एक दो फिल्में करने के बाद हुईं 'गुमनाम