फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan return punjab with clean shave look for next schedule of lal singh chaddha

क्लीन शेव लुक के साथ पंजाब लौटे आमिर खान, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू

Tue, 04 Feb 2020 06:40 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 04 Feb 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
aamir khan return punjab with clean shave look for next schedule of lal singh chaddha
Aamir Khan - फोटो : Social Media

इस साल क्रिसमस पर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सामने से अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को विदा कर अभिनेता आमिर खान फिर पंजाब लौट रहे हैं। आमिर की इस फिल्म की शूटिंग पंजाब से ही शुरू हुई थी लेकिन तब उनका लुक लंबे बालों वाले सरदार का था। अब आमिर खान पंजाब में अपने नए क्लीन शेव लुक के साथ शूटिंग करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


आमिर के सरदार लुक के साथ-साथ उनके लंबी दाढ़ी वाले लुक को भी उनके चाहने वालों ने खूब सराहा है। सोशल मीडिया पर सरदार लुक के बाद उनका क्लीन शेव लुक भी काफी वायरल हुआ। लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनेता टॉम हैंक्स अमेरिका के तीन दशकों की सियासत के साथ चलती अपनी निजी जिंदगी की कहानी बस अड्डे पर बैठकर लोगों को सुनाता है। यही काम आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में करने वाले हैं और उनका किरदार देश के तीन दशकों के सियासी घटनाक्रम के बीच अपनी प्रेम कहानी लोगों क सुनाता दिखाई देगा।
विज्ञापन


अतुल कुलकर्णी की लिखी और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे इसी के साथ रिलीज हो रही थी लेकिन आमिर के अपनी फिल्म के लिए अभी से ज्यादातर थिएटर बुक कर लेने के चलते अक्षय कुमार की फिल्म के निर्माताओँ को अगले साल तक अपनी फिल्म की रिलीज डेट खिसकानी पड़ी है। हालांकि, आमिर ने इस ‘दरियादिली’ के लिए अक्षय का आभार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन को अब है पापा की बात न मानने का पछतावा, बोले- उनकी बात न मानकर मैंने गलती की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed