'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की झलक देखने को मिली है। यूं तो अभिनेता पिछले काफी समय से विभिन्न कारणों की वजह से चर्चाओं में बने हुए थे। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' के धराशाई होने के बाद से आमिर खान ने कोई भी पब्लिक अपीयरेंस नहीं दी थी। वहीं अब यूएस ट्रिप से अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Aamir Khan: फिल्म फ्लॉप होने के बाद क्या कर रहे आमिर खान, वायरल तस्वीर में कौन है यह लड़की? जानिए सबकुछ
फिल्म के फ्लॉप होने के बाद क्या कर रहे हैं आमिर खान?
बता दें कि बायकॉट लाल सिंह चड्ढा, बायकॉट बॉलीवुड, बायकॉट आमिर खान जैसी नफरत को झेलने और अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरता देख आमिर खान परेशान हो गए थे। कथित तौर पर, लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन से आमिर खान को तगड़ा झटका लगा था। ऐसे में आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अमेरिका में दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर इसी ट्रिप की है।
आमिर के साथ कौन है यह लड़की?
यह तस्वीर ट्विटर यूजर नताशा ने अपने अकाउंट पर अपलोड की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमिर खान से नताशा की मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया में मरीना में टहलते वक्त हुई। इस दौरान नताशा ने आमिर खान के साथ एक सेल्फी की और इसे माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा कर दिया। नताशा ने व्यक्त किया कि वह कितनी अप्रत्याशित और अविश्वसनीय रूप से आमिर खान से टकराई।
यूजर्स बोले...
जैसे ही नेटिजन्स ने आमिर खान के साथ नताशा की तस्वीर देखी, उन्होंने उनके ट्वीट पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक नेटीजन ने ट्वीट किया, "इंडिया के टॉम हंक"। वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया, यह मेरे क्रश हैं। एक और यूजर ने लिखा, ऑल इज वेल।
Indian Tom Hanks https://t.co/LFHaQXQVUG
— __Xavier (@fran6ix_xavier) August 30, 2022
My Bollywood crush. https://t.co/x8TFbHNBuc
— Cleopatra🌻 (@thequeenze) August 30, 2022