{"_id":"5faf5dc43c4e1a1c591d10e8","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-reveals-when-she-told-to-parents-her-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरा खान ने माता-पिता सहित किरण राव को बताई थी डिप्रेशन की बात, मिली थी ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरा खान ने माता-पिता सहित किरण राव को बताई थी डिप्रेशन की बात, मिली थी ये सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए अपने डिप्रेशन का खुलासा किया था। उनके डिप्रेशन में होने की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। अब इरा ने बताया कि उनके माता पिता ने इस बारे में क्या सलाह दी थी।
2 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
इरा ने बताया कि लोग अपने डिप्रेशन को अपने तरीके से दिखाते हैं। यही वजह है कि कोई तरीका उन पर काम करता है लेकिन वही तरीका दूसरे पर काम नहीं करता है। ज्यादातर लोगों ने इरा को सलाह दी कि उन्हें पॉजिटिव रहना चाहिए, वर्कआउट करना चाहिए और बिजी रहना चाहिए। चार डॉक्टर्स को दिखाने के बाद उन्होंने जाना कि बिजी रहना इसका समाधान नहीं है।
3 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : instagram/kiran.rao
इरा ने अपने डिप्रेशन के बारे में अपने माता पिता आमिर खान और रीना दत्ता को तो बताया ही था। साथ ही इस बारे में आमिर की पत्नी किरण राव से भी बात की थी। इरा ने खुलासा किया कि ‘किरण आंटी ने मुझसे कहा था कि व्यस्त रहना बंद करो। लगातार एक जगह से दूसरे जगह मत कूदो। थोड़ा धीरे हो जाओ।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
इरा खान ने आगे कहा कि ‘लोग कहते हैं कि पॉजिटिव रहो। मैंने कभी यह ट्राई नहीं किया क्योंकि ऐसा लगता है कि वे कह रहे हैं कि हमेशा कुछ करते रहो लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।‘ वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आप उस शख्स से क्या कहेंगे जो डिप्रेस्ड हैं और आपको उसके डिप्रेशन की वजह ही नहीं पता हो। तो आप क्या कहेंगे? या क्या आप नहीं कहेंगे?'
इससे पहले इरा खान ने कहा था, 'मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।