आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान विदेश में रहकर पढा़ई कर रही हैं । वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं । कभी इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड तो कभी अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में इरा ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है । इस फोटोशूट की तस्वीरें इरा ने शेयर की हैं ।
22 साल की इरा ने इस फोटोशूट में क्रॉप टॉप को डेनिम शॉर्ट्स के साथ कैरी किया । तस्वीर में इरा की दोस्त भी दिख रही हैं । इरा के हेयरस्टाइल ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा । इस फोटो के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा, 'Who Are You'.
3 of 5
ira khan
- फोटो : social media
बता दें कि इरा ने पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए और डांस करते हुए दिखे थे । अपने इस वीडियो को लेकर इरा ट्रोल भी हो गई थीं । वहीं मिशाल भी इरा के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं । मिशाल एक म्यूजिशियन हैं ।
फादर्स डे पर इरा ने पिता आमिर के साथ मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया था । वीडियो में दिखा कि आमिर एक पार्क में लेटे हुए हैं और अपनी मूछें ठीक कर रहे हैं तभी इरा पास आकर कहती हैं कि सो क्यों रहे हैं। बस फिर क्या था इरा आमिर के गुदगुदी करने लगती हैं।
आमिर पहले तो इरा से गुदगुदी करने के लिए मना करते हैं लेकिन बाद में कहते हैं कि अच्छा ठीक है उठ रहा हूं। इरा के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आए, जिसमें वो बेटी और पिता की जोड़ी को क्यूट बता रहे थे ।