फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana speaks on the cast of Dream Girl 2 says It is a privilege to work with great actors

Dream Girl 2: 'उम्दा कलाकारों के साथ काम करना सौभाग्य की बात है', ड्रीम गर्ल 2 की कास्ट पर बोले आयुष्मान

Tue, 08 Aug 2023 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

अब एक बार फिर आयुष्मान 'पूजा' के रूप में दर्शकों के दिल की घंटी बजाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म की कास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और टीम की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana speaks on the cast of Dream Girl 2 says It is a privilege to work with great actors
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। अब एक बार फिर आयुष्मान 'पूजा' के रूप में दर्शकों के दिल की घंटी बजाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म की कास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और टीम की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
 

फिल्म की कास्ट को लेकर आयुष्मान ने कही यह बड़ी बात
'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा की भूमिका को सहजता से अपनाने वाले आयुष्मान खुराना को फैंस की अपार प्रशंसा और सराहना मिल रही है। आयुष्मान के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी, क्योंकि उन्हें लगातार करम और पूजा की दो भूमिकाओं के बीच स्विच करना पड़ता था। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना था कि पंच और कॉमिक टाइमिंग सही नोट पर हो। इसके लिए अभिनेता ने अपनी टीम और कास्ट को श्रेय दिया है।

विज्ञापन
 

Sutapa Sikdar: इस वजह से महिला फैंस को आकर्षक लगते थे इरफान खान, अभिनेता की पत्नी ने वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

उम्दा कलाकारों के साथ काम करने का साझा किया अनुभव
फिल्म की उम्दा कास्ट के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे परेश रावल सर, असरानी सर, अन्नू कपूर सर, राजपाल यादव जी, विजय राज जी, सीमा पाहवा जी जैसे हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ कॉमिक प्रतिभाओं के साथ काम करने का अवसर मिला। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह हमारी फिल्म में कॉमेडी शैली के सर्वश्रेष्ठ प्रतिपादक हैं। यह वह सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने सिनेमा में हास्य में अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया है। यह ड्रीम गर्ल 2 की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है क्योंकि यह दर्शकों को एक सुपर मनोरंजक फिल्म का वादा करती है।’

 

Bollywood Actor: कभी इंडस्ट्री पर राज करता था यह बच्चा, एक साल में रिलीज होती थीं दस फिल्में! आपने पहचाना?

 

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आयुष्मान आगे कहते हैं, ‘हमारे निर्देशक राज शांडिल्य खुद कॉमेडी के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने शानदार कलाकारों के एक समूह को एक ही छत के नीचे लाने में कामयाबी हासिल की है और इस कास्टिंग कूप के लिए उन्हें बधाई। हमारी निर्माता एकता कपूर के लिए जो भी कहे वो शब्द ही कम है।’ बता दें कि यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed