रूस में हुआ फीफा फुटबॉल विश्वकप का फीवर तो देशभर में रहा ही ऐसे में फुटबॉल को लेकर बॉलीवुड स्टार्स की दिवानगी भी देखने को मिली। इतना ही नहीं इन स्टार्स ने अपनी फेवरेट टीम के जीतने की कामना भी की..लेकिन इन स्टार्स में से एक एक्टर की भविष्यवाणी ही सही निकली.. तो आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर...
इन 8 बॉलीवुड स्टार्स ने की थी फीफा विश्वकप के विजेता की भविष्यवाणी, केवल ये फ्लॉप एक्टर निकला सही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के नये 'संजू' रणबीर कपूर का आता है। रणबीर का मानना था कि इस बार का फुटबॉल वर्ल्डकप अर्जेंटिना ही जीतेगी।
उन्होंने कहा ' खेल मेरे लिए धैर्य की बात है, मैं आशा करता हूं फुटबॉल जितना ब्राजील और अर्जेंटिना में पॉपुलर है उतना ही भारत में भी हो।'
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राह्म भी खेल के बड़े दीवाने हैं। ऐसे में उन्होंने जर्मनी की जीत की कामना की थी जो पूरी नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा 'मेरे पास नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब है, लेकिन अभी तक हम अच्छा नहीं कर पाए हैं लेकिन इस बार जरूर बेहतर करने की उम्मीद है।'
एक्टर अभिषेक बच्चन भी फुटबॉल के बड़े शौकीन हैं और ऐसे में उन्होंने ब्राजील के जीतने की भविष्यवाणी की थी जो गलत साबित हुई ।
लंबे अरसे बाद फिल्म 'रेस 3' से दोबारा बॉलीवुड में दिखे एक्टर बॉबी देओल ने भी ब्राजील के जीतने की कामना की थी।
उन्होंने कहा ' स्कूल में मैं फुटबॉल खेला करता था, लेकिन मेरी टांग टूटने की वजह से मुझे ये छोड़ना पड़ा, लेकिन मैं आज भी फुटबॉल का दीवाना हूं। '