रजनीकांत की फिल्म रिलीज हो और कोई रिकार्ड ना टूटे, यह तो असंभव है। फिल्म कबाली के रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पंडितों ने कई रिकार्ड टूटने का दावा कर दिया था। कबाली ने भी लोगों को निराश न करते हुए रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही 10 रिकार्ड तोड़ डाले। रिकार्डों के मामले में सलमान की सुल्तान और एसएस राजमौली की बाहुबली भी रजनीकांत की कबाली के आगे कहीं नहीं ठहरती।
तस्वीरों में देखिए रजनीकांत की कबाली ने किन 10 रिकार्ड को ध्वस्त किया-
तीन दिन के भीतर ही कबाली ने तोड़ डाले ये 10 रिकार्ड
1. 'कबाली' अमेरिका में प्रीमियर के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकार्ड एसएस राजमौली की फिल्म बाहुबली के नाम था, जिसने अमेरिका में प्रीमियर के जरिए 13, 82, 076 डॉलर कमाए थे, जबकि कबाली अभी तक 19, 25, 279 डॉलर कमा चुकी है।
तीन दिन के भीतर ही कबाली ने तोड़ डाले ये 10 रिकार्ड
2. कबाली सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्म है। इससे पहले बाहुबली 4000 से 4500 तक स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जोकि एक रिकार्ड था, लेकिन कबाली ने दुनिया भर में 5000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होकर यह रिकार्ड भी तोड़ दिया।
तीन दिन के भीतर ही कबाली ने तोड़ डाले ये 10 रिकार्ड
3. 70 करोड़ की कमाई के साथ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकार्ड फिल्म लिंगा के नाम था, जिसने पहले दिन 37 करोड़ कमाए थे। लिंगा भी रजनीकांत की ही फिल्म थी।
तीन दिन के भीतर ही कबाली ने तोड़ डाले ये 10 रिकार्ड
4. कबाली, सबसे ज्यादा भाषाओं में रिलीज होने वाली भारतीय फिल्म है। कबाली अभी हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। मलयालम में डब (अनुवाद) होकर रिलीज होने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है। इसके अलावा कबाली, चाइनीज, जापानी, इंडोनेशियाई और थाई भाषा में भी रिलीज होने वाली है।