बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी तमाम खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में महारत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। चाहे उसमें मिस इंडिया का खिताब हो या फिर मिस वर्ल्ड का। लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत की सुंदरियां इन दोनों खिताबों को अपने नाम कर चुकी हैं। इस कड़ी में जानते हैं आखिर किस एक्ट्रेस ने जीता मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब ...
जूही चावला (मिस इंडिया, 1984)
पहले बात करेंगे मिस इंडिया के खिताब की। बता दें कि इस खिताब को 80 के दशक की एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1984 में अपने नाम किया था। जूही बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शामिल हैं। उनकी कॉमिक एक्टिंग सबका दिल जीत लेती थी। आज जूही चावला के दो बच्चे हैं। उन्होंने जय मेहता से शादी की थी।
नम्रता शिरोडकर (मिस इंडिया, 1993)
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर को सुपरहिट फिल्म वास्तव और पुकार से बॉलीवुड में नई पहचान मिली। उन्होंने साउथ की सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर अपना घर बसा लिया है। गौरतलब है कि साल 1993 में उन्होंने मिस इंडिया बनने का मौका मिला और एक बार तो मिस वर्ल्ड की रेस में पांचवा स्थान हासिल कर चुकी हैं।
गुल पनाग (मिस इंडिया, 1999)
एक्ट्रेस गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया और साथ ही उन्हें बेस्ट स्माइल के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद 2003 में गुल को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म धूप से मिला। फिर गुल पनाग एक्टर बॉबी देओल के साथ फिल्म जुर्म में देखा गया।
नेहा धूपिया (मिस इंडिया, 2002)
एक्ट्रेस नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया बनीं। फिल्म कयामत से उन्हें बॉलीवुड में नई पहचान मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। नेहा को फिल्म जूली में भी देखा गया था जहां उन्होंने बोल्ड सीन देकर बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी, लेकिन नेहा फिल्मों में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। नेहा को सिंह इज किंग, चुप चुप के जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।