बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने ब्राइडल लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि क्या वह शादी करने जा रही हैं?
2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ब्राइडल अवतार में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं बेहद साधारण दुल्हन बनूंगी। इस तरह के शो के लिए मुझे ऐसे पहनावे इतनी बार पहनने को मिलते हैं कि मैं अपनी शादी के लिए बहुत ही साधारण दिखना चाहूंगी।' सोनाक्षी के इस पोस्ट में उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कमेंट किया, 'शादी पक्की हो गई? बताया भी नहीं?'
यह भी पढ़ें- Avatar 2 Twitter reaction: विजुअल्स से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक सब कमाल, यूजर्स बोले- अवतार 2 से बेहतर कुछ नहीं
3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मैं बस अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब रहने की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि मेरी मां सबसे खूबसूरत महिला है, जिन्हें मैंने देखा है। जब भी कोई कहता है कि आप अपनी मां की तरह दिखती हैं तो यह सबसे बड़ी तारीफ की तरह लगता है।' इस पोस्ट के बाद सोनाक्षी के फैंस लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वह शादी करने जा रही हैं? हालांकि, दबंग अभिनेत्री के मन में अब अपनी शादी के लिए तैयार होने का एक अलग विचार नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Most Search Asian Celebs 2022: सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनीं उर्फी, कियारा-सारा को भी पछाड़ा
4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी की फिल्म 'डबल एक्सएल' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा सोनाक्षी 'ककुड़ा' में रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ नजर आने वाली हैं।