आदित्य पंचोली बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा जाना माना नाम है, जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। 4 जनवरी को आदित्य अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह ना सिर्फ फिल्मों में, बल्कि टीवी की दुनिया का भी जाना पहचाना चेहरा है और वहां भी उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। हिंदी सिनेमा में आदित्य का विवादों के संग चोली दामन का साथ रहा है। उन पर रेप-मारपीट जैसे गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। इस खास मौके पर जानते हैं आदित्य पंचोली की जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 4
आदित्य पंचोली
- फोटो : social media
अभिनेता आदित्य पंचोली ने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही जरीना वहाब से शादी रचाई थी। जरीना वहाब आदित्य पंचोली से उम्र में छह साल बड़ी हैं। दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के दो बच्चे सूरज पंचोली और सना पंचोली हैं। सूरज पंचोली बॉलीवुड में 'हीरो' फिल्म से डेब्यू कर चुके हैं।
3 of 4
आदित्य पंचोली
- फोटो : social media
बता दें कि आदित्य पंचोली का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़ चुका है। कंगना के करियर के शुरुआती दिनों में आदित्य पंचोली उनके मेंटर थे। दोनों के बीच काफी झगड़े भी हुए। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वह पति-पत्नी की तरह रिलेशनशिप में थे। दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे। वह एक दोस्त के घर में तीन साल तक साथ भी रहे। कंगना ने बताया कि वह जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वह भी आदित्य पंचोली का ही था।’ बाद में एक्टर ने कंगना पर गलत आरोप लगाने के लिए लीगल एक्शन लिया था।
4 of 4
आदित्य पंचोली
- फोटो : social media
यही नहीं, साल 2011 में आदित्य पंचोली की फ्लाइट में क्रू-मेंबर और को-पायलट से लड़ाई हो गई थी। मामला खराब मौसम की अनाउंसमेंट का था। आदित्य ने क्रू-मेंबर को धक्का मार दिया था। बाकी क्रू-मेंबर्स ने भी उन्हें समझाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन आदित्य पंचोली उलझ गए थे। आदित्य पंचोली 2015 में पब में मारपीट के मामले में भी बुरी तरह फंसे थे। आदित्य पंचोली पब में डीजे से इसलिए लड़ पड़े थे कि उनका फेवरेट गाना क्यों नहीं बजा। गुस्से में उन्होंने फोन से गार्ड को मार दिया था, उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया।