बिग बॉस ओटीटी 3 शो जब से शुरू हुआ है तब से किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बना हुआ है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। अब हाल ही में, सना मकबूल और सना सुल्तान के बीच भी कैट फाइट देखने को मिली है। इस लड़ाई में सना मकबूल का कहना है कि सना सुल्तान उनसे जलती हैं।
2 of 5
सना सुल्तान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanakhan00
शो के हालिया एपिसोड में सना सुल्तान और साई केतन राव ने कहा कि सना मकबूल उनसे जलती हैं। नैजी ने आज अभिनेत्री से बातचीत में सना मकबूल को यह बात बताई। यह बात सना को पसंद नहीं आई और वह इस बात से नाराज हो गईं।
3 of 5
सना मकबूल
- फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
सना ने कहा कि वह कभी भी उनके लेवल तक नहीं पहुंच सकती और वह कभी भी उनकी तरह नहीं बन सकतीं। सना मकबूल ने कहा, "मुझे जलन हो रही है? मेरे लेवल तक तो वह कभी भी नहीं आ सकती। तुम मेरी पर्सनालिटी तक नहीं पहुंच सकती और न ही मेरा मुकाबला कर सकती हैं।" सना की बात से सहमति जताते हुए नैजी ने भी कहा कि जब अभिनेत्री ने इस बारे में बात की तो उन्होंने भी यही कहा था।
4 of 5
सना सुल्तान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanakhan00
इस बातचीत में नैजी सना सुल्तान से कहते नजर आए कि वह ही सना मकबूल से जलती हैं और ऐसा नहीं है। सना भी हैरान रह गईं। बता दें कि दोनों सना का नैजी के साथ अच्छा रिश्ता है।
5 of 5
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
वहीं, बता दें कि घर के मुखिया अरमान मलिक अब नॉमिनेशन और एलिमिनेशन समेत फैसले लेंगे या फिर हो सकता है कि ऑडियंस वोटिंग हमेशा के लिए बंद हो सकती है। बिग बॉस के इस फैसले से जहां एक तरफ कुछ लोग खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह फैसला रास नहीं आ रहा है।
Kangana Ranaut: 'कई बार राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं हैं...', कंगना को लेकर ये क्या बोले चिराग पासवान?