जो हाल हिंदी सिनेमा में निर्माता से निर्देशक बने संदीप सिंह का फिल्मों के एलान करने में है, कुछ कुछ वैसा ही ट्रैक रिकॉर्ड अभिनेता से निर्माता बने यश कुमार मिश्रा का भोजपुरी सिनेमा में बनता दिख रहा है। उनकी फिल्मों के एलान होते हैं। ट्रेलर आते हैं और फिर लंबा सन्नाटा। फिल्म कब आएगी, कहां आएगी, इसकी जानकारी इन दिनों भोजपुरी में बहुत मुश्किल है। फिलहाल यश की एक और भोजपुरी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
2 of 4
कभी अलविदा ना कहना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा में हिंदी सिनेमा के शीर्षक पर फिल्म बनाने की लंबी परंपरा रही है और इसी उधार की परंपरा पर चलते हुए यश कुमार मिश्रा की 'चाची 420', 'हाथी मेरे साथी', और 'जोकर' के बाद ये चौथी फिल्म है जिसका ट्रेलर लांच हो हुआ है, लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म की रिलीज की तारीख किसी को पता नहीं है। खुद फिल्म के निर्माता की भी इस बात की कोई तैयारी नहीं दिखती कि उनकी ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, या ओटीटी पर या फिर सीधे यूट्यूब पर।
3 of 4
कभी अलविदा ना कहना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' की कहानी एक ऐसे पति की दिखती है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए बहुत बड़ा त्याग करता है। यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'यह फिल्म पूरी तरह से मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है जिसमें पारिवारिक मूल्यों की बात की गई है। इस फिल्म में शिव की भूमिका निभा रहा हूं, उसे जब पता चलता है कि उसकी शादी बचपन में हो गई थी और एक एक्सीडेंट में वह कोमा में चली जाती है, तो वह अपने ससुराल में जाकर उसे ठीक करने की कोशिश करता है। लेकिन यहां से कहानी में ट्विस्ट आता है।’
4 of 4
कभी अलविदा ना कहना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में यश कुमार मिश्रा के अलावा रक्षा गुप्ता, डिम्पल सिंह, अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा और नीलू यादव की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है।