दर्शकों को फिल्म देखना बहुत पसंद होता है। वे अपने स्वाद के अनुसार फिल्मों की कहानी का चयन करते हैं। कई जॉनर की फिल्मों में से दर्शक अपने पसंदीदा फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में भी खूब पसंद आती है। इस कतार में दर्शकों के लिए करण जौहर और गुनीत मोंगा की 'ग्यारह ग्यारह' की सीरीज भी है, लेकिन आज हम यहां थ्रिलर और मिस्ट्री से भरपूर फिल्मों के बारे में बात करेंगे। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों के बारे में...
Thriller FIlms: मिस्ट्री-थ्रिलर का डबल धमाका देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा सिर
मेरी क्रिसमस
मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने दर्शकों का खास मनोरंजन किया। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित यह फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। फिल्म की सस्पेंस वाली कहानी आपको हर मिनट तक अपनी सीट पर बांधे रख सकती है। विजय और कैटरीना दो अजनबी हैं और क्रिसमस के दिन उनकी मुलाकात उनके जीवन को बदल देती है। फिर शुरू होती है थ्रिलर वाली मजेदार कहानी।
तलवार
मेघना गुलजार की तलवार 13 वर्षीय आरुषि तलवार और 45 वर्षीय हेमराज बंजाड़े की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। आरुषि घर की बेटी और हेमराज घरेलू नौकर थे। उनके दोहरे हत्याकांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाई है।
दृश्यम
सफल मलयालम क्राइम ड्रामा के आधिकारिक हिंदी रीमेक दृश्यम में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी और हर जगह आपको चौंका देगी। दृश्यम की कहानी एक हत्या को छुपाने के पीछे के खेल पर आधारित है, जो लोगों को हर एक दृश्य पर झटका देने के लिए तैयार है।
अंधाधुन
तब्बू और आयुष्मान खुराना अभिनीत श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अंधाधुन फिल्म बेहद डार्क होने के साथ-साथ बेहद मजेदार भी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली थ्रिलर धीरे-धीरे गति पकड़ती है और एक के बाद एक चौंकाने वाले मोड़ के साथ आपको अपनी सीट से बांधे रखती है।