हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रिडले स्कॉट इन दिनों अपनी आगामी फैंटसी ड्रामा फिल्म ग्लेडिएटर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग 24 साल बाद रिलीज होने वाला है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही रिडले ने फिल्म के तीसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है।
2 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिडले ने कहा, "मेरे पास पहले से ही 'ग्लेडिएटर 3' की स्क्रिप्ट के आठ पन्ने तैयार हैं।" फिल्म 'ग्लैडिएटर' का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज किया गया था, जिसने टिकट विंडो पर जमकर नोट छापे थे। इसके दूसरे भाग में 2000 में आई "ग्लेडिएटर" के आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके दूसरे भाग की कहानी मैक्सिमस के बेटे लुकियस के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे पहले फिल्म में दिखाया गया था। वह फिल्म में नए किरदारों और घटनाओं को शामिल करने का प्लान बना रहे हैं।
3 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिडले स्कॉट ने "ग्लेडिएटर 3" की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म 2000 में आई "ग्लेडिएटर" का अगला भाग होगी, जिसने ऑस्कर जीते थे और रसेल क्रो के किरदार मैक्सिमस को यादगार बना दिया था। स्कॉट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस सीक्वल की कहानी पर विचार करने का अवसर मिला है और वह इसे लेकर उत्साहित हैं।
4 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिडले स्कॉट ने यह भी बताया कि उन्होंने कई सालों से इस फिल्म पर विचार किया है, लेकिन सही समय का इंतजार कर रहे थे। रिडले का कहना है कि इस फिल्म के आने वाले भागों में दर्शकों को एक ऐसा अनुभव मिलेगा, जो न केवल ऐतिहासिक होगा बल्कि मनोरंजन से भरपूर भी होगा।
5 of 5
ग्लेडिएटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेडिएटर की पहली फिल्म ने दुनिया भर में प्रशंसा हासिल की थी और यह देखना दिलचस्प होगा कि रिडले इस नई कहानी में क्या कुछ देखने को मिलेगा। रिडले के निर्देशन पर प्रशंसकों को पूरा भरोसा है। यही वजह है कि फिल्म के आने वाले भागों से प्रशंसकों को बेहद उम्मीदें हैं। बहरहाल, प्रशंसकों को ग्लेडिएटर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Alia Bhatt: जिगरा इवेंट में आलिया भट्ट ने गाया 'ऊ अंतावा', सामंथा रुथ प्रभु को बताया 'हीरो', बोलीं- फिल्म....