फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Picture found on fake currency notes cheating case has been registered against unidentified person

Anupam Kher: ठग ने व्यापारी को थमा दी अनुपम खेर की तस्वीर छपी नोटों की गड्डी, अभिनेता ने जताई हैरानी

Mon, 30 Sep 2024 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 30 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

अहमदाबाद से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठग ने एक व्यापारी को अनुपम खेर की तस्वीर छपे नोटों की गड्डी देकर करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया है।

विज्ञापन
Anupam Kher Picture found on fake currency notes cheating case has been registered against unidentified person
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ठग ने एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया है। ठग ने व्यापारी को नकली नोटों की गड्डियां थमा दीं, जिन पर महात्मा गांधी नहीं, बल्कि अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर खुद अनुपम खेर ने भी पोस्ट साझा कर हैरानी जताई है।

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सिनेमा में योगदान के लिए सम्मान

विज्ञापन

अनुपम खेर बोले- 'लो जी कर लो बात'
यह खबर सामने आने के बाद अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो???? कुछ भी हो सकता है'! इसके साथ अभिनेता ने हैरानी वाले इमोजी बनाए हैं।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस खबर से हर कोई हैरान है। कॉमेडियन संकेत भोसले ने भी अनुपम खेर के पोस्ट पर चौंकने वाली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'गुजरात में आपका स्वागत है'। एक ने कहा, 'बधाई हो सर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बस 19-20 का फर्क है।' एक यूजर ने लिखा है, ' मैं यह खबर देखकर हंसूं या व्यापारी भाई के लिए रोऊं... समझ नहीं आ रहा'। एक यूजर ने लिखा, 'छा गए आप तो'।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट किए जूते, कहा- हम पंजाबी सभी से प्यार करते हैं

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की अगली फिल्म 'द सिग्नेचर' है। यह फिल्म 4 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसे केसी बोकाडिया और विनोद एस चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वह कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है। इसके अलावा अभिनेता के पास ‘विजय 69’ भी है।
Titanic: इस तरह से ऊंचे टैंक में फिल्माया गया था 'टाइटैनिक' का दरवाजे वाला दृश्य, केट विंसलेट ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed