फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   animated series Blue Beetle will build on the movie DC working on Plots For Superhero Franchise

Blue Beetle: 'ब्लू बीटल' की कहानी का अब ओटीटी विस्तार, एनीमेशन सीरीज की पूरी जानकारी

Sat, 15 Jun 2024 09:48 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 15 Jun 2024 09:48 AM IST
सार

फिल्म 'ब्लू बीटल' डीसी कॉमिक बुक पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को दर्शको ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म की कहानी जैमी रेयेस के इर्द -गिर्द घूमती है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज की कहानी फिल्म की कहानी से अलग होने वाली है

विज्ञापन
animated series Blue Beetle will build on the movie DC working on Plots For Superhero Franchise
ब्लू बीटल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ब्लू बीटल' के दीवानों के लिए बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो वार्नर ब्रदर्स एनीमेशन और डीसी स्टूडियो इस फिल्म को एक कॉमिक चरित्र पर आधारित एक एनिमेटेड सीरीज के रूप में इसे विकसित करने जा रहे हैं। एंजेल मैनुअल सोटो के निर्देशन में बनने जा रहे इस शो को गैरेथ डननेट अल्कोसर लिखने वाले हैं। आइए आपको बताते है इस एनिमेटेड सीरीज में क्या खास होने वाला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



'ब्लू बीटल' पर बनेगी एनिमेटेड सीरीज
फिल्म 'ब्लू बीटल' डीसी कॉमिक बुक पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को दर्शको ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म की कहानी जैमी रेयेस के इर्द -गिर्द घूमती है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तो सीरीज की कहानी फिल्म की कहानी से अलग होने वाली है। हालांकि अभी तक सीरीज में कौन से कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे इस विषय में कोई भी बात साफ नहीं हुई है। इस शो में 'ब्लू बीटल' अपनी खुद की कहानी बनाएगा और ऐसा माना जा रहा है कि शो की सफलता के बाद जोलो मैरिड्यूना द्वारा निर्मित इस 'ब्लू बग' की कहानी एक बार फिर से बड़े परदे पर लौटेगी। 


Toxic : यश की 'टॉक्सिक' पर सामने आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज की तर्ज पर बन रही है फिल्म

जैमी रेयेस और जेनी कोर्ड की कहानी 
फिल्म 'ब्लू बीटल' में जैमी रेयेस की कहानी को दिखाया गया था। यह किरदार 1939 में फॉक्स कॉमिक्स के लिए चार्ल्स वोज्टकोव्स्की ने लिखा था। सबसे पहले जैमी रेयेस साल 2006 में हाई-टेक एलियन वाले कॉमिक पुस्तकों में दिखाई दिए थे। दर्शकों जैमी रेयेस का किरदार काफी पसंद आया था। गैलेन वैसमैन जो फिल्म 'ब्लू बीटल' में ईपी थे वे डीसी स्टूडियो के लिए इस एनिमेटेड टीवी शो की देख-रेख करने वाले हैं। 

Deadpool & Wolverine: छप्परफाड़ कमाई को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, पहले सप्ताहांत में बटोर सकती है इतने करोड़

'ब्लू बीटल' आम इंसान से सुपरहीरो बनने की गाथा 
'ब्लू बीटल' में जॉर्ज लोपेज, एड्रियाना बर्राजा, डेमियन अल्कजार, एल्पिडिया कैरिलो, हार्वे गुइलेन, राउल ट्रूजिलो और बेकी जी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनिमेटेड शो में कौन कौन से कलाकार को शामिल किया जायेगा। वहीं फिल्म में 'ब्लू बीटल' सूट के पीछे की आवाज खाजी-दा की थी। इस फिल्म में एक आम इंसान से सुपरहीरो बनने की संघर्ष गाथा को दिखाया गया था। सूत्रों के मुताबिक शो की कहानी फिल्म की कहानी से अलग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed