देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों का विवाह इस साल जुलाई में होगा। शादी से पहले इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में होने जा रहे हैं। शादी से पहले के भव्य उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो रही हैं और सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिग बी, जान्हवी कपूर, अभिषेक बच्चन, मानुषी छिल्लर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां मानुषी ने पैपराजी को पोज दिए। मानुषी भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शिरकत करने जामनगर पहुंची हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक और अगस्त्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए शहंशाह अमिताभ बच्चन भी जामनगर पहुंच चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा भी इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं। वे भी अपने नाना और मामा के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं।
Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..
4 of 5
जान्हवी कपूर, मनीष मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जान्हवी कपूर को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वह भी इस फंक्शन में शामिल होंगी। अनंत राधिका की शादी जुलाई 2024 में है। इससे पहले इनके तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन हैं।
Karan Signs Orry: शोबाजी में अपने उस्ताद करण जौहर के ही होकर रहेंगे ओरी, क्रोनोलॉजी याद हो तो सब साफ हो जाएगा
5 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : एएनआई
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।