विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। अब वही, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद प्रतियोगियों की हवाइयां उड़ी नजर आ रही है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री लेते ही लवकेश पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@ adnaan_07dz
'बिग बॉस ओटीटी 3' दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते जहां दर्शकों ने चंद्रिका दीक्षित को एलिमिनेट होते देखा। वहीं, कंटेस्टेंट्स के मौजूदा गेम को बढ़ाने के लिए एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। टीम 007 के अदनान शेख ने आज वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री की है।
3 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम adnaan_07dz
अदनान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर जाने जाते हैं। वह विशाल पांडे और सना सुल्तान के साथ अच्छे संबंध साझा करते हैं। हालांकि, शो के बाहर लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर लवकेश कटारिया के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं है। शो के बाहर अदनान द्वारा दिए गए कुछ इंटरव्यू में, उन्हें लवकेश को एल्विश यादव का मैनेजर कहते हुए देखा गया था।
4 of 5
लवकेश कटारिया और एल्विश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो में जब अनिल कपूर ने पूछा, तो अदनान ने एल्विश का नाम लेने से परहेज किया। जिस पर, अनिल कपूर ने भी उनसे सवाल किया और उनसे पूछा कि वह नाम लेने से क्यों डरते हैं। अदनान ने कहा कि वह घर के अंदर जाकर विशाल को बताएंगे कि उनका भरोसा टूट गया है और लवकेश सच्चा दोस्त नहीं है।
5 of 5
विशाल पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी तरफ अदनान ने यह भी कहा कि वह सना मकबूल के बारे में नैजी से बात करेंगे और उनके सामने उसकी दोस्ती की सच्चाई सामने लेकर आएंगे। बता दें कि अभी तक, विशाल पांडे लवकेश कटारिया के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। दूसरी ओर, नैजी सना मकबूल के साथ एक अच्छा तालमेल शेयर करते हैं।
Safira 1st Weekend: 80 करोड़ की फिल्म का 12 करोड़ भी नहीं हुआ वीकएंड कलेक्शन, ‘मिशन रानीगंज’ से भी पीछे