फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adar Poonawalla acquire major stake in Karan Johar Dharma Productions Rs 1000 crore Know inside details

Karan Johar: बिक गया करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस, इस कंपनी ने हजार करोड़ में खरीदी आधी हिस्सेदारी

Mon, 21 Oct 2024 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस बिक गया है। जी हां, वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब धर्मा के 50 फीसदी के हिस्सेदार बन गए हैं।

विज्ञापन
Adar Poonawalla acquire major stake in Karan Johar Dharma Productions Rs 1000 crore Know inside details
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस कंपनी के हिस्सेदार हो गए हैं। खबर है कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। पूनावला ने 1000 करोड़ रुपये में यह डील की है।

विज्ञापन

50 प्रतिशत के बने हिस्सेदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस करार के तहत फिल्म एंड टेलिविजन प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रॉडक्शंस का वैल्यूएशन करीब 2000 करोड़ रुपये किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदार यह निवेश अपनी पर्सनल कैपेसिटी में कर रहे हैं। वे धर्मा प्रोडक्शंस के 50 प्रतिशत के हिस्सेदार बन गए हैं।
Durgesh Kumar: 'पंचायत' के बनराकस की कायल हैं आलिया भट्ट, इस फिल्म में साथ कर चुकी हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी पर करण जौहर का रहेगा स्वामित्व
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ में अदार पूनावाला ने रिलायंस और सारेगामा को पीछे छोड़ दिया है। पूनावाला ने धर्मा का 50 फीसदी हिस्सा लिया है, शेष 50 फीसदी पर करण जौहर का स्वामित्व रहेगा।
Anupam Kher: अनुपम खेर को खलती है अपने बच्चे की कमी, बोले- बच्चों को बड़ा होते देखना खुशी की बात होती है

विज्ञापन

डील पर क्या बोले करण जौहर
इस डील के विषय में टिप्पणी करते हुए करण जौहर ने कहा, 'शुरुआत से ही धर्मा प्रोडक्शंस दिल छू लेने वाली कहानी कहने का पर्याय रहा है, जो भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाता है। मेरे पिता ने ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखा था, जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंने अपना करियर उस नजरिए को विस्तार देने के लिए समर्पित किया। आज, जब हम अदार साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो हम धर्मा की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed