Durgesh Kumar: 'पंचायत' के बनराकस की कायल हैं आलिया भट्ट, इस फिल्म में साथ कर चुकी हैं काम
आलिया भट्ट बेहतरीन अदाकारा हैं, उनकी एक्टिंग के कायल कई लोग हैं। लेकिन वह भी कई एक्टर्स को, उनके काम को एडमॉयर करती हैं। इसी लिस्ट में 'पंचायत' सीरीज के एक्टर दुर्गेश कुमार का नाम भी शामिल है। वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हाइवे (2014)' में नजर आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब भी 'पंचायत' सीरीज की बात होती है तो भूषण यानी बनराकस के किरदार का जिक्र होता ही है। भूषण के किरदार में थिएटर से संबंध रखने वाले मंझे हुए कलाकार दुर्गेश कुमार नजर आए थे, इस किरदार को निभाकर वह घर-घर फेमस हो गए थे। भूषण के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। कई एक्टर्स भी भूषण के किरदार में दुर्गेश कुमार की एक्टिंग के कायल हो गए थे। लेकिन आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस तो बहुत पहले से ही दुर्गेश के काम की फैन रही हैं।
आलिया को पसंद आया था दुर्गेश का डांस
21 अक्टूबर 1944 को बिहार के दरभंगा में जन्मे दुर्गेश कुमार ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हाइवे' में काम किया था। इस दौरान काफी समय आलिया के साथ बिताने का मौका मिला। वह बताते हैं, 'जब मैं पहली बार फिल्म हाइवे के सेट पर आलिया भट्ट से मिला था तो वह एक चुलबुली किस्म की लड़की थीं। फिल्म में उनके साथ मेरे काफी सींस थे। फिल्म में मैंने एक डांस स्टेप भी किया था, जो की आलिया को बहुत पसंद आया था। उस वक्त उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं आपके डांस स्टेप्स की फैन हो गई हूं। मैंने इस बात को तारीफ के तौर पर लिया था। फिल्म में डांस करते हुए मेरी कोशिश थी कि स्टेप्स की परवाह ना करूं और जैसा मुझे ठीक लगता है, वैसे डांस स्टेप्स करूं। इसलिए फिल्म 'हाइवे' में मेरे डांस स्टेप्स नेचुरल नजर आते हैं।
डेडिकेशन के साथ करते हैं एक्टिंग
दुर्गेश कुमार फिल्म हाइवे और पंचायत सीरीज के अलावा कई और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह हर फिल्म में अपने किरदार में डूब जाने की कोशिश करते हैं, उसे रियल बनाने के लिए भरपूर मेहनत करते हैं। एक्टिंग को लेकर अपने जुनून के बारे में ही दुर्गेश बताते हैं, 'फिल्म 'हाइवे' की ही बात करूं तो मैं अपने किरदार को निभाने के लिए लगभग बीस दिन तक नहाया नहीं था। दरअसल, मैं और निर्देशक इम्तियाज अली चाहते थे कि मेरा किरदार फिल्म में बिल्कुल नेचुरल नजर आए।
आगे भी बनना चाहते हैं अच्छी कहानियों का हिस्सा
दुर्गेश कुमार ने जिस शिद्दत से फिल्म 'हाइवे' और सीरीज 'पंचायत' में अपने किरदार निभाए हैं, उससे वह भी काफी खुश हैं। इस साल वह 'लापता लेडीज', 'भक्षक' और 'डेढ़ बीघा जमीन' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। आगे भी दुर्गेश अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, इस बारे में वह कई इंटरव्यू में कह चुके हैं।