बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है, साथ ही उन्होंने एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्में भी की हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि कुछ बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने अभिनय के अलावा बेहतरीन पुस्तकों का लेखन भी किया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर नीना गुप्ता और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट हाल ही में 'एडवेंचर्स ऑफ एड-ए-मम्मा: एड फाइंड्स ए होम' की लेखिका बन गई हैं। अब आलिया अभिनेत्री होने के साथ ही लेखिका भी बन गई हैं। किताब के लॉन्च समारोह के दौरान हुए इंटरव्य बताया कि उनकी बेटी राहा को किताबें बहुत पसंद है और वह सोते समय उन्हें गले लगाकर सोती हैं।
3 of 6
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना, जिन्हें टीना जतिन खन्ना के नाम से भी जाना जाता है। एक भारतीय लेखिका, इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री हैं। 2015 में, खन्ना ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन किताब, 'मिसेज फनीबोन्स' जारी की, जिसे बेस्टसेलर घोषित किया गया। इस पुस्तक से अभिनेत्री उस वर्ष भारत की सबसे अधिक बिकने वाली महिला लेखिका बन गईं। ट्विंकल की दूसरी पुस्तक 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद', लघु कथाओं का एक संग्रह, जिनमें से एक सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनंथम पर आधारित थी। उनकी तीसरी पुस्तक, 'पजामा आर फॉरगिविंग', यह नीलसन बुकस्कैन पर फिक्शन में नंबर 1 स्थान पर था और प्रकाशन के कुछ हफ्तों के भीतर क्रॉसवर्ड बुकस्टोर बेस्टसेलर सूची में नंबर 1 पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया।
4 of 6
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
नीना गुप्ता एक अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर हैं। उन्हें वर्ष 1990 में फिल्म 'वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका नाम अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफी चर्चा में आया था। नीना गुप्ता बॉलीवुड की नवीनतम अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' के साथ लेखिका का रूप ले लिया है।
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका हैं। मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता, प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली और सबसे लोकप्रिय मनोरंजनकर्ताओं में से एक हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया, और टाइम ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया और अगले दो वर्षों में, फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूची में शामिल किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आत्मकथा 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की थी।