दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज यानी की 26 अप्रैल को इसका दूसरा चरण है, जिसमें 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के हास्य अभिनेता याशोंगम ने मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों का मनोरंजन किया।
एचडी देवगौड़ा और शशि थरूर ने भी दिया वोट
2 of 6
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज पूर्व प्रधानमंत्री एचडी दवगौड़ा ने मतदान किया। तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर भी वोट देने के लिए मतकान केंद्र पहुंचे।
कर्नाटक में अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ भी मतदान केंद्र पहुंचे
3 of 6
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI-ANI
कर्नाटक में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले भी आज वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। वोटिंग के बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी क्लिक करवाई। पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी वोट देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने घरों से निकलकर मातदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक अवसर ह जो हमें लोकतंत्र में मिलता है।
असम में बुजुर्गों ने घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे
4 of 6
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
असम के मोरीगांव में लोग मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार में अपना वोट देने के लिए इंतजार करते हुए दिखे। मतदान देने के लिए बुजुर्ग भी अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
5 of 6
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI-ANI
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मतदान किया। मतदान केंद्र के बाहर बाहर उन्हें अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होते हुए देखा गया। अपना वोट डालते हुए सीतारमण ने विरासत कर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरासत कर भारत की प्रगति के दशक को खत्म कर सकता है। वहीं, तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता एके एंटनी भी मतदान करने पहुंचे। बता दें कि उनके बेटा अनिल एंटनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।