फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: कोई मंडप से सीधे वोट देने पहुंचा तो किसी को बुढापा भी नहीं रोक पाया; देखें लोकतंत्र की मजबूत तस्वीरें

Fri, 19 Apr 2024 04:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। सुबह नौ बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 15.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 15.09 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 15.00 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls photos election commision first phase voters voting Polling Booth news in hindi
लोकसभा चुनाव - फोटो : ANI
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। दोपहर के तीन बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 68.38 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 66.34 प्रतिशत और मणिपुर में 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

पुडुचेरी के मतदान केंद्रों में छात्र स्वयंसेवक तैनात

Lok Sabha Polls photos election commision first phase voters voting Polling Booth news in hindi
Lok Sabha Polls - फोटो : Election Commission Of India
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश में 967 मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक छात्र स्वयंसेवक तैनात किए गए। वे भी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बच्चों के साथ महिलाओं का विशेष ध्यान रख रहे हैं।  

औरंगाबाद में आदर्श मतदान केंद्र

Lok Sabha Polls photos election commision first phase voters voting Polling Booth news in hindi
लोकसभा चुनाव - फोटो : Election Commission Of India
औरंगाबाद के अंबा में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए। जिले में प्रथम चरण में हो रहे मतदान में महिलाओं के साथ बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यपाल परिवार संग मतदान करने पहुंचे

Lok Sabha Polls photos election commision first phase voters voting Polling Booth news in hindi
लोकसभा चुनाव - फोटो : Election Commission Of India
उत्तराखंड के राज्यपाल मसूरी में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके अलावा उत्तराखंड की उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने भी मसूरी विधानसभा में अपना मतदान किया।
विज्ञापन

नागालैंड में बुजुर्गों ने किया मतदान

Lok Sabha Polls photos election commision first phase voters voting Polling Booth news in hindi
लोकसभा चुनाव - फोटो : Election Commission Of India
नागालैंड के कोहिमा जिले में बुजुर्गों ने मतदान किया। नागालैंड पुघोबोटो एसी में मतदान के शुरुआती घंटों में महिलाएं वोट डालने के लिए कतारों में खड़ी दिखीं। यहां मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed