इस्लामिक स्टेट (ISIS) का सरगना अबु बकर अल-बगदादी अब तक दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी था। साथ ही दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों की 'मोस्ट वान्टेड' की सूची में वह पहले नंबर पर था। लेकिन अमेरिका द्वारा बगदादी के खात्मे के बाद दुनियाभर में एक बड़ा सवाल उठ रहा है। सवाल है कि बगदादी के बाद दुनिया का 'मोस्ट वान्टेड' आतंकी कौन होगा?
{"_id":"5dc289478ebc3e5b67389708","slug":"world-most-wanted-terrorist-after-baghdadi-most-wanted-criminals-maoists-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब भी गिरफ्त से दूर हैं दुनिया के ये 'मोस्ट वान्टेड आतंकी', एक के सिर पर है 177 करोड़ का ईनाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब भी गिरफ्त से दूर हैं दुनिया के ये 'मोस्ट वान्टेड आतंकी', एक के सिर पर है 177 करोड़ का ईनाम
Fri, 08 Nov 2019 09:09 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
मोस्ट वान्टेड आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
आयमान अल-जवाहिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
आयमान अल-जवाहिरी
- अमेरिका के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस (RFJ) प्रोग्राम के तहत आतंकी आयमान अल-जवाहिरी मोस्ट वान्टेड की सूची में सबसे ऊपर है। आरएफजे ने जवाहिरी के सिर पर 25 मिलियन डॉलर, यानी करीब 177.35 करोड़ रुपये का ईनाम रखा है। आरएफजे के अनुसार, जवाहिरी अभी अलकायदा आतंकी संगठन का प्रमुख है।
- 7 अगस्त 1998 को केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावास बस विस्फोट में उसकी बड़ी भूमिका थी। इस हमले में 224 आम नागरिक मारे गए थे और 5 हजार से ज्यादा घायल हुए थे।
- इसके अलावा 12 अक्तूबर 2000 को यमन में अमेरिकी नाविकों पर हमला और 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में भी जवाहिरी की भूमिका रही।
हाफिज सईद
- फोटो : ANI
हाफिज सईद
- हाफिज सईद खासकर भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड है। आरएफजे ने हाफिज सईद पर 10 मिलियन डॉलर, यानी करीब 71 करोड़ रुपये का ईनाम रखा है। इसके बावजूद हाफिज सईद खुलेआम घूम रहा है और जनसभाओं को संबोधित कर रहा है।
- आरएफजे के अनुसार, हाफिज मोहम्मद सईद पहले अरेबिक और इंजीनियरिंग का प्रोफेसर था। वह इस्लामिक संगठन जमात-उद-दवा और इसकी शाखा लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सदस्य भी है।
- 2008 में मुंबई अटैक सहित कई हमलों का संदिग्ध मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराजुद्दीन हक्कानी (फाइल फोटो)
- फोटो : fbi
सिराजुद्दीन हक्कानी
आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख। ये आतंकी समूह अफगानिस्तान को फिर से तालिबानी शासन के अधीन लाना चाहता है। आरएफजे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हक्कानी ने खुद ये माना है कि उसने 2008 में अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति हामिद करजई पर हमले की योजना बनाई थी। सिराजुद्दीन हक्कानी के सिर पर भी करीब 71 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है।
विज्ञापन
अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह (फाइल फोटो)
- फोटो : fbi
अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह
यह अलकायदा का बड़ा नेता और इसके नेतृत्व परिषद मजलिस अल-शूरा का सदस्य है। 2003 में उसे ईरान में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन 2015 में ईरानी राजनयिक के बदले अन्य आतंकियों के साथ अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह को भी छोड़ दिया गया। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार, अब्दुल्लाह अलकायदा का अनुभवी वित्तीय अधिकारी और ऑपरेशनल प्लानर है। उसके सिर पर भी 71 करोड़ रुपये का ईनाम है।
कमेंट
कमेंट X