चीन के वुहान प्रांत से फैलना शुरू हुए कोरोनावायरस की दहशत अब तक कम नहीं हो पाई है। इस खतरनाक विषाणु से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या वैश्विक स्तर पर 2,700 के पार हो चुकी है। ज्यादातर मौतें चीन में हुई हैं। दुनियाभर में इस विषाणु के 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
Explained: पांच सवालों का जवाब आपके भीतर से निकाल देगा कोरोना का डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. क्या है वुहान Covid-19?
कोरोनावायरस को Covid-19 नाम दिया गया है। यह कोरोनावायरस फैमली से ताल्लुक रखने वाला ऐसा वायरस है जो पहले कभी अस्तित्व में नहीं आया था। जबकि कोरोना परिवार से ताल्लुक रखने वाले दूसरे वायरस देखे जाते रहे हैं। यह वायरस जानवर से इंसान में फैला है। चीन के वुहान से कोरोनावायरस ने दुनियाभर में पांव पसारे। यहां के सी-फूड मार्केट से यह वायरस अस्तित्व में आया।
2. कोरोनावायरस के लक्षण और कारण?
- बुखार
- सांस लेने में दिक्कत
- सर्दी-जुकाम
- खांसी
- नाक का लगातार बहना
- सिर में दर्द
- ऑर्गन फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )
इस वायरस की वजह निमोनिया है। इसमें एंटीबायोटिक असर नहीं करती और अभी तक इसकी दवा नहीं बनी है। इस वायरस से जो मर रहे हैं उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और वो पहले ही अस्वस्थ हैं। यानी कि अस्वस्थ लोगों को कोरोना जल्दी चपेट में लेता है।
3. कोरोनावायरस से कैसे बचें?
कोरोना का संक्रमण स्पर्श से होता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए आप इससे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। फ्लू से ग्रसित व्यक्ति से दूरी बनाएं। इससे बचने के लिए मास्क पहनें और स्वच्छता रखें। फिलहाल भारत में कोरोना का ऐसा कोई खतरा नहीं है।
सावधानी जो आपको बरतनी है
- व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।
- साबुन और पानी से अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।
- बिना धोए हाथों से अपनी आंखें, नाक और मुंह छूने से बचें।
- जो लोग बीमार हैं उनके निकट संपर्क से बचें।
- बीमार होने पर घर में रहें।
- खांसी या छींक के दौरान अपना चेहरा ढंक लें और खांसने या छींकने के बाद अपने हाथों को धो लें।
- अक्सर छूई गई वस्तुओं और सतहों को साफ करें।
- संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर एन95 मास्क पहनें।
- यदि कोरोनावायरस से संक्रमित होने का संदेह है, तो नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
4. कितने लोग हैं कोरोना से संक्रमित और कितनों की हुई है मौत?
कोरोना से संक्रमित और मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वैश्विक स्तर पर 80 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 2700 पार कर गई है। चीन में ही सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और यहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
कमेंट
कमेंट X