अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास के एक सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पहुंचीं। उत्साहित छात्रों ने मेलानिया को माला पहनाकर और उनके माथे पर टीका लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
{"_id":"5e54ded88ebc3ef3b3043d7a","slug":"donald-trump-india-visit-live-what-is-happiness-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैप्पीनेस क्लास: यहां किताबों से नहीं होती पढ़ाई, बल्कि अपनाएं जाते हैं ये दिलचस्प तरीके","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
हैप्पीनेस क्लास: यहां किताबों से नहीं होती पढ़ाई, बल्कि अपनाएं जाते हैं ये दिलचस्प तरीके
Wed, 26 Feb 2020 10:19 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Melania Trump in Happiness Class
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Melania Trump in Happiness Class
- फोटो : ANI
- तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा द्वारा लॉन्च की गई इस हैप्पीनेस क्लास कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई, 2018 में हुई थी।
- इसमें बच्चों को न केवल खुश रहने के तरीके बताए जाते हैं बल्कि जीवन को जीने का सही तरीका भी सिखाया जाता है।
- इस अनोखी क्लास में बच्चों को न किताबों की जरूरत है और न उन्हें परीक्षा देने का डर सताता है।
Melania Trump in Happiness Class
- फोटो : ANI
- हैप्पीनेस करीकुलम को दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किया गया है।
- हैप्पीनेस क्लास 45 मिनट की होती है, जिसमें बच्चों को खुश रहने के अनोखे तरीके और विभिन्न गतिविधियां बताई जाती हैं।
- बच्चों को अपने आस-पास के माहौल से रूबरू कराने के लिए टीचर्स पेन-पेपर या किसी गैजेट का सहारा नहीं लेते बल्कि वे बच्चों को ऐसी-ऐसी कहानियां सुनाते हैं जो उनको सीख देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Melania Trump in Happiness Class
- फोटो : ANI
हैप्पीनेस करीकुलम के तीन भाग हैं- माइंडफुलनेस, स्टोरीटेलिंग और एक्टिविटी।
- माइंडफुलनेस- इसमें बच्चों के मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान कराया जाता है।
- स्टोरीटेलिंग- इस चरण में बच्चे न केवल कहानी सुनते हैं बल्कि खुद कहानी बनाते भी हैं। जब कोई कहानी बच्चों को सुनाई जाती है, तो उनसे सवाल पूछने के साथ-साथ उस पर बच्चों से चर्चा भी की जाती है।
- एक्टिविटी- इसमें कुछ ऐसी गतिविधियां कराई जाती हैं, जिससे बच्चे अपने आस-पास की दुनिया को समझें। जो भी बच्चे सीखते हैं उसे एक दूसरे के साथ शेयर भी करते हैं।
विज्ञापन
Melania Trump in Happiness Class
- फोटो : PTI
मेलानिया ट्रंप के स्कूल दौरे से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि...
.@FLOTUS will attend happiness class in our school today. Great day for our teachers, students and Delhiites. For centuries, India has taught spirituality to the world. Am happy that she will take back the msg of happiness from our school
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 25, 2020
कमेंट
कमेंट X